फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cultural

पोस्टर मेकिंग से किया कलात्मक कौशल का प्रदर्शन

विज्ञापन
cultural
सांबा। कस्बे के पंडित प्रेमनाथ डोगरा डिग्री कॉलेज में प्राणि शास्त्र विभाग के प्रोफेसर सुरिंदर कुमार के कुशल मार्गदर्शन में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर मंगलवार को पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में तीन उप विषयों को शामिल किया गया। तंबाकू की खेती का कृषि प्रभाव, कैंसर और तंबाकू और सेकेंड हैंड धूमपान के स्वास्थ्य के खतरे के बारे में जागरूक किया गया।
विज्ञापन

छात्रों को पेंटिंग और स्केच से विचार व्यक्त करने के लिए कहा गया। पोस्टर और पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन की श्रृंखला से युवाओं ने कलात्मक कौशल का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियाें ने प्रतियोगिता में जोश और उत्साह से भाग लिया। संदेशों के साथ ज्ञानवर्धक पोस्टर बनाए। प्रतियोगिता में 25 विद्यार्थियों भाग लिया। प्रोफेसर सुषमा शर्मा ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया और प्रो. बबीता कुमारी ने धन्यवाद प्रस्ताव दिया। प्रो. शोभा गुप्ता, प्रो. अशोक कुमार और प्रो. विजय चंदन निर्णायक रहे। छात्रों को उनके रचनात्मक विचारों और ड्राइंग कौशल के लिए बधाई दी।
विज्ञापन

इस अवसर पर उपस्थित प्रो. पवन गुप्ता, यशपाल सिंह और डॉ. मंजू भड़वाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed