फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cultural

सांबा के 15 बच्चे भारत दर्शन यात्रा पर रवाना

विज्ञापन
cultural
सांबा। भारत सरकार और महानिदेशालय, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल नई दिल्ली द्वारा सद्भावना कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश के अनुपालन में समैलपुर से सोमवार को जिले के 15 बच्चों को भारत दर्शन यात्रा पर रवाना किया गया। दल में शामिल बच्चे 16 अप्रैल तक यात्रा पर रहेंगे। दल को पीएस रणपिसे महानिरीक्षक सीआरपीएफ जम्मू सेक्टर, अशोक संब्याल पुलिस उप महानिरीक्षक जम्मू सेक्टर के मार्गदर्शन में झंडी दिखा कर रवाना किया गया।
विज्ञापन

इसका उद्देश्य देश के गरीब बच्चों को विभिन्न प्रदेश में ऐतिहासिक विरासत और भारत की गौरवशाली सांस्कृतिक विशेषताओं से अवगत कराना है। हर साल की तरह इस साल भी सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत इस यात्रा का आयोजन किया गया है। यात्रा के लिए दिल्ली और अहमदाबाद (गुजरात) को चुना गया है, जिसके तहत दिल्ली के लाल किला, इंडिया गेट, कुतुबमीनार और लोटस टेंपल आदि के ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण कर उनकी जानकारी से अवगत कराया जाएगा। दिल्ली के ऐतिहासिक स्थलों के साथ-साथ अहमदाबाद (गुजरात) के ऐतिहासिक स्थलों का भी भ्रमण किया जाएगा। जैसे स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, साबरमती आश्रम और इसके आसपास के स्थान भी इसमें शामिल हैं।
विज्ञापन

इसके साथ ही यहां की सांस्कृतिक परंपरा और गौरवशाली संस्कृति से भी परिचय कराया जाएगा। भारत दर्शन के अभियान के माध्यम से बच्चों को भारत की गौरवशाली परंपराओं को जानने का मौका मिलेगा और देश के इन ऐतिहासिक स्थानों को करीब से देख सकेंगे और उनके बारे में पूरी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। इस अवसर पर धीरेंद्र वर्मा कमांडेंट, दीपक मेहरा सेकेंड कमांडिंग ऑफिसर, हरजी लाल बैरवा डिप्टी कमांडेंट, संजय मोहंती डिप्टी कमांडेंट (प्रशासन), डॉ. राहुल मालपोत्रा वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed