{"_id":"620161187861fd586943e4a2","slug":"cultural-samba-news-jmu2533738108","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य दुरुस्त रखता है सूर्य नमस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य दुरुस्त रखता है सूर्य नमस्कार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांबा। आजादी का अमृत महोत्सव के समापन में सोमवार को दशमेश भारतीय विद्या मंदिर हाई स्कूल दशमेश नगर विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें प्रांत के अधिकारी हरि भूषण महामंत्री भारतीय शिक्षा समिति और प्रदीप त्रिपाठी प्रांत निरीक्षक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में अभिभावकों और बच्चों की उपस्थिति भी रही। प्रांत समिति के महामंत्री ने सूर्य नमस्कार के लाभ बताए। उन्होंने कहा कि सूर्य नमस्कार करने से हमारा शरीर स्वस्थ रहेगा। कभी रोगी नहीं हो सकता। सूर्य नमस्कार रोज करने चाहिए। प्रांत निरीक्षक त्रिपाठी ने जम्मू-कश्मीर विद्या भारती के विद्यालयों ने 23 से 29 जनवरी तक सूर्य नमस्कार किए जिनकी गणना 358627 रही। समारोह में सबसे अधिक सूर्य नमस्कार करने वाले विद्यार्थियों अभिभावकों और आचार्यों को महामंत्री ने पदक देकर पुरस्कृत किया। उन्होंने सूर्य नमस्कार को इसी तरह विद्यालयों में करते रहने की अपील की। इसके साथ हमारी दो प्रतियोगिता और भी हुई थी, जिसमें वैदिक गणित विज्ञान मेला जोकि प्रांत स्तर पर था। इसमें दशमेश विद्या भारती मंदिर हाई स्कूल के विद्यार्थियों ने सहभागिता की और दूसरा स्थान हासिल किया। विद्यालय की प्रधानाचार्य मीनाक्षी संब्याल ने अतिथियों का धन्यवाद किया।