फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cultural

क्रिसमस पर्व को लेकर सजे चर्च

विज्ञापन
cultural
सांबा। क्रिसमस त्योहार को लेकर चर्च आकर्षक रूप से सजाए गए हैं। वहीं कस्बे में सर्वधर्म समिति ने क्रिसमस की पूर्व संध्या पर सम्मान समारोह का आयोजन किया। इसमें सभी सफाई कर्मचारियों को उपहार बांटे।
विज्ञापन

प्रबंधकों के अनुसार क्रिसमस पर चार वर्ष से सर्वधर्म सभा की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया जाता है। इसमें सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया जाता है। अमरदीप सिंह की अध्यक्षता में सम्मान समारोह में सभी धर्मों की एकता का संदेश दिया जाता है। इस अवसर पर विकेश अंबा, सुरिंदर मिश्रा, राकेश संब्याल, अनिल मंगोटिया, मुनीश अबरोल, विवेक गोस्वामी, सुनील थप्पा, रजनीश परगल, सुनील गुप्ता, अश्विनी संब्याल। नगर पालिका अध्यक्ष पवन कोली, उपाध्यक्ष रजनी संब्याल के साथ पार्षद इंदु जमवाल, तारा चंद, कांग्रेस नेता विनोद मिश्रा, जिलाध्यक्ष पैंथर्स पार्टी राजेश्वर सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

प्रभु यीशु से की जाएगी अमन शांति की प्रार्थना
विजयपुर। रेलवे रोड स्थित गिरजाघर में शनिवार को क्रिसमस पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। गिरजाघर को रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। इसकी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। ईसाई समुदाय के लोगों ने बताया कि सुबह प्रार्थना की जाएगी। उसके बाद लंगर किया जाएगा। ईसाई समुदाय के लोगों ने बताया कि प्रभु यीशु मसीह से अमन शांति की प्रार्थना की जाएगी, ताकि देश विकास की ओर बढ़ सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed