फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cultural

राजपूत सभा ने किया शस्त्र पूजन

विज्ञापन
cultural
गांब सोहागपुर में शस्त्र पूजा करते सीमाजन कल्याण समिति पदधिकारी।
सांबा। कस्बे के राजपूत भवन में विजयदशमी पर्व पर राजपूत सभा की ओर से शस्त्र पूजन किया गया। इसमें बिरादरी के सदस्यों ने विभिन्न प्रकार के शस्त्रों की पूजा की।
विज्ञापन

भाजपा के सोशल एवं रिलीयस मोर्चा के जिला कनवीनर राकेश सिंह पिंटा ने कहा कि पहले शस्त्र पूजन में सैकड़ों लाइसेंसी शस्त्र पूजन के लिए आते थे, लेकिन प्रशासन की उदासीनता के चलते आज केवल दर्जन भर ही शस्त्रों की पूजा की गई। उन्होंने बताया कि गत दो वर्ष से शस्त्रों के लाइसेंस तक रीन्यू नहीं किए गए हैं। जिस कारण बिरादरी के सदस्यों ने घरों में ही शस्त्र रखे हुए हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग उठाई है कि स्थानीय लोगों के वैध लाइसेंस रीन्यू किए जाए। इस अवसर पर राजपूत सभा के जिला प्रधान कैप्टन इंदर सिंह, कंवर नारायण सिंह, राकेश सिंह पिंटा, कर्ण सिंह, जयदेव सिंह आदि भी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
विज्ञापन

आरएसएस धर्म परिवर्तन से नहीं, त्याग, तपस्या समर्पण के बल पर आगे बढ़ा
सांबा। जिले भर में विजयादशमी पर्व शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। संपूर्ण हिंदू समाज का यह परंपरागत उत्सव है। सनातन परंपरा में भारतीय उत्सव हमारी हिंदू संस्कृति का परिचय कराता है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ इन सभी सभी त्योहारों को अपने उत्सवों की तरह मनाता आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के बाड़ी ब्राह्णा एवं विजयपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से विजयदशमी पर्व मनाया गया। इस अवसर पर संघ के जिला प्रचारक अनुराग ने विजयदशमी उत्सव में स्वयंसेवकों को संबोधित किया। स्वयंसेवकों के पूर्ण गणवेश में आयोजित विजयादशमी एवं शस्त्र पूजन कार्यक्रम में अनुराग ने कहा कि यह असत्य पर सत्य की, अधर्म पर धर्म की, बुराई पर अच्छाई तथा समाज को एक सूत्र में जोड़ने का पर्व है। उन्होने कहां कि संघ की स्थापना विजयादशमी के ही दिन 1925 में हुई थी। आज भारतीय संस्कृति की जय जयकार पूरी दुनिया में हो रही है।
आज विजयादशमी पर्व के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सांबा जिले के सभी 9 इकाइयों सांबा नगर, विजयपुर, बाड़ी ब्राह्मणा, घघवाल, बैंगलाड, रामगढ़, सुचानी, पुरमंडल, सुंब पर विजयादशमी उत्सव और शस्त्र पूजन किया गया।

सीमा जन कल्याण समिति ले किया शस्त्र पूजन
अरनिया। असत्य पर सत्य की जीत के तौर पर मनाया जाने वाला दशहरा सीमा जन कल्याण समिति ने धूमधाम से मनाया। इस मौके पर शस्त्र पूजन भी किया गया। समिति के आरएस पूरा प्रधान मनोज कुमार, उपप्रधान भारत भूषण सैनी, कोष अध्यक्ष सतीश भारती प्रधान डॉक्टर रघुवीर सिंह ने कहा कि सबसे पहले हम सभी भारत वासियों को इस महापर्व पर बधाई देते हैं। वही आज हमने शस्त्र पूजन भी किया है। क्योंकि हमारे देश में अंदरूनी व बाहर से कई चुनौतियां हैं जिनसे निपटने के लिए शस्त्र की जरूरत है। इसीलिए शस्त्रों की पूजा करना अनिवार्य है। ताकि जरूरत पड़ने पर हमारा साथ देते रहें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed