फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cultural

शहीद भगत सिंह के मोमबत्तियां जलाकर किया नमन

विज्ञापन
cultural
आरएस पुरा/मीरा साहिब उपजिले में बुधवार को शहीद भगत सिंह की
आरएस पुरा/ मीरां साहिब। उपजिले में बुधवार को शहीद भगत सिंह की जयंती श्रद्धा से मनाई गई। जगह-जगह कार्यक्रमों का आयोजन कर उन्हें याद किया गया।
विज्ञापन

शहीद भगत सिंह यादगार कमेटी ने जयंती मनाने के लिए कार्यक्रम किया। कामरेड मनदेव सिंह, किशोर कुमार ने कहा कि महान क्र ांतिकारी के विचारों को हमें आगे ले जाना चाहिए। भगत सिंह ने देश के सभी लोगों को एक समान शिक्षा, स्वास्थ्य की सुविधाएं मुहैया कराने के लिए कहा था। आज भी गरीब व मध्यम वर्गीय परिवार के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इससे पूर्व कस्बे में प्रभात फेरी निकाली गई। शाम को कस्बे के दलजीत चौक में शहीद भगत सिंह की तस्वीर पर माल्यार्पण कर मोमबत्तियां जला उनकी जयंती मनाई गई। देश की आजादी में अहम भूमिका निभाने वाले महान क्रांतिकारी शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह को आरएस पुरा में उनकी 115 वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी गई। शहीद भगत सिंह एनजीओ की तरफ से महात्मा गांधी पार्क के पास कार्यक्रम का आयोजन कर श्रद्धांजलि देने के साथ उन्हें याद किया गया।
इस अवसर पर थाना प्रभारी प्रभारी पवन कुमार डोगरा उपस्थित रहे। इसके अलावा पार्षद अशोक कुमार, प्रेस क्लब के कई पदाधिकारी सहित संगठन से जुड़े काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे। मीरां साहब कस्बे में शहीद भगत सिंह पार्क में आयोजित कार्यक्रम के दौरान शहीद की प्रतिमा पर फूलमाला अर्पित कर याद किया। दीपक शर्मा ने कहा कि शहीदों के बलिदान को व्यर्थ नहीं जाने देना चाहिए। उनके सपनों को साकार करते हुए देश प्रेम रूपी ज्वाला को हमेशा अपने दिल में जगाए रहना चाहिए। पहुंचे लोगों ने मेरा रंग दे बसंती चोला गीत प्रस्तुत किया। इस दौरान क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन

शहीद भगत सिंह को जयंती पर याद किया
ज्यौड़ियां। खौड़ में बुधवार को शहीद भगत सिंह की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें खौड़ कस्बा, खौड़ बाजार तथा क्षेत्र के लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इसमें सभी लोगों ने शहीद भगत सिंह को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी व नमन किया। इस मौके पर उपस्थित भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नरेंद्र सिंह, पार्षद दीपक सिंह आदि ने कहा कि भगत सिंह का राष्ट, सदैव ऋणी रहेगा। उनका त्याग व समर्पण आने वाली पीढ़ियों को देश व समाज के लिए सर्वस्व अर्पित करने की प्रेरणा देता रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

शहीद भगत सिंह का जन्मदिवस मनाया
विजयपुर। शहीद भगत सिंह का जन्मदिवस बुधवार को धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर उन्हें श्रद्धांजलि दी उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला गया। समाजसेवीअविनाश चौधरी और उनकी टीम ने शहीद भगत सिंह को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने बताया कि शहीद भगत सिंह ने देश के विकास के लिए कुर्बानी दे दी। यही कारण है कि देश भर में उनका जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर युवा वर्ग भी मौजूद था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed