{"_id":"62a0fe63c3c3fa09684e6666","slug":"cultural-rspura-news-jmu261525127","type":"story","status":"publish","title_hn":"भागवत कथा में प्रवचन सुना भक्तजनो को मंत्रमुगध किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भागवत कथा में प्रवचन सुना भक्तजनो को मंत्रमुगध किया
विज्ञापन
अशोक शास्त्री जी महाराज प्रवचन देते हुए
- फोटो : RSPURA
आरएस पुरा। गांव खाना चक में चल रही भागवत कथा में बुधवार को कथा वाचक अशोक शास्त्री ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से क्षेत्र में शांति बनी रहती है। लोग प्रभु भक्ति से जुड़े रहते हैं। हमें ऐसे धार्मिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। जो लोग संतों के प्रवचन पर अमल करते हैं, वह जीवन में हमेशा सफलता प्राप्त करते हैं।
कथा वाचक ने गोवर्धन पूजन का वर्णन करते हुए कहा कि मनुष्य को अपने क्रोध पर काबू पाना अहम गुण है। ईश्वर का उसी घर में वास होता है जहां स्त्री का सम्मान होता है। कथा वाचक ने बताया कि वीरवार को भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा, जिसमें झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी।
इस मौके पर सरपंच दर्शन चौधरी ने आरती में हिस्सा लेते हुए कहा कि मंदिर कमेटी की तरफ से हर वर्ष भागवत कथा का आयोजन किया जाता है, जिसके लिए मंदिर कमेटी बधाई की पात्र है। उन्होंने कहा कि हमें संतों के दिखाए मार्ग पर चलना चाहिए और हमेशा अच्छे काम करने चाहिए। इस अवसर पर उनके साथ पंचायत के अन्य प्रतिनिधि व काफी संख्या में भक्तजन मौजूद थे।