फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cultural

उपजिले में कई स्थानो पर कार्यक्रमो का अयोजन कर शहीदो को याद किया

विज्ञापन
cultural
शहीद भगत सिंह चौक आरएस पुरा में कार्यक्रम के दौरान वच्चो को परूस्कृत करते पूर्व मंत्री चौ शाम लाल - फोटो : RSPURA
आरएस पुरा। कस्बेे में शहीद भगत सिंह यादगार कमेटी की ओर से देश के महान सपूतों को उनके शहीदी दिवस पर याद किया गया। बुधवार सुबह कस्बे के बाजार में कामरेड मनदेव सिंह की अध्यक्षता में प्रभातफेरी निकाली गई। इसमें भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव अमर रहे के उद्घोष लगा श्रद्धासुमन अर्पित कर याद किया।
विज्ञापन

शहीद भगत सिंह मेमोरियल कमेटी वार्ड-12 आरएस पुरा की ओर से शहीद भगत सिंह चौक में कार्यक्रम का आयोजन कर शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु तथा सुखदेव को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंत्री चौधरी श्याम लाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इसके अलावा नगर पालिका अध्यक्ष सतपाल पप्पी, पार्षद अशोक कुमार, समाजसेवी इंदर सूदन, हेमराज खजूरिया सहित काफी संख्या में लोगों ने शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर फूल मालाएं अर्पित कीं। इस दौरान इंदिरा मेमोरियल हाई स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा शहीदों के जीवन पर आधारित कई कार्यक्रम प्रस्तुत कर देशभक्ति की भावना बढ़ाई। इस मौके पर आकाश चोपड़ा, ओमप्रकाश आडवाणी, कुंदन लाल शर्मा, देवेंद्र शर्मा सहित काफी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे।
विज्ञापन

----------
ग्रामीण क्षेत्र में भी शहीदों को याद किया
मीरां साहिब। वरिष्ठ माकपा नेता किशोर कुमार के निर्देश पर शहीदे आजम भगत सिंह की याद में कार्यक्रम का आयोजन कर उनकी प्रतिमा पर फूलमालाएं अर्पित कर याद किया गया। इस दौरान आम आदमी पार्टी के नेता ओमप्रकाश खजूरिया, समाजसेवी दीपक शर्मा सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। ओम प्रकाश खजूरिया, दीपक शर्मा व प्रवीण कुमार ने कहा कि जिस मकसद के लिए भगत सिंह ने देश की आजादी के लिए बलिदान दिया व आज भी पूरा नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि सभी हाथों को काम देने के साथ स्वास्थ्य व शिक्षा का एक समान अधिकार मिलना चाहिए। ताकि गरीबों की बेहतरी हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

राठना पंचायत की सरपंच शक्ति बाला की अध्यक्षता में पंचायत स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन कर शहीदों को याद किया गया। इस मौके पर सरदार मंजीत सिंह, अशोक शर्मा, जगदीश राज, तरसेम लाल, गारू राम, दर्शन लाल, राज कुमार, राजेंद्र कुमार, कृष्ण लाल, अर्जुन, धर्मपाल हंसराज, नानक चांद, विक्रम कुमार सहित अन्य ग्रामीण भी मौजूद थे।
शहीदी दिवस पर रक्तदान किया
अखनूर। उम्मीद चैरिटेबल ट्रस्ट की तरफ से बुधवार को कस्बे में शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष शाम लाल शर्मा मुख्य अतिथि रहे। ट्रस्ट की तरफ से आयोजित रक्तदान शिविर, चिकित्सा शिविर, ईश्रम कार्ड, आयुष्मान भारत हेल्थ कार्ड शिविर का उद्घाटन किया गया।
पूर्व मंत्री ने कहा कि देश हमेशा उन शहीदों को याद रखता है, जिन्होंने देश की खातिर अपने प्राणों की आहुति दी। इस मौके पर चेयरमैन टीम जम्मू जोरावर सिंह, एसडीएम अखिल सडोत्रा, एसडीपीओ वरुण जंडेयाल, डीएसपी केडी भगत, एसएचओ हिलाल अजहर, अध्यक्ष उम्मीद चैरिटेबल ट्रस्ट अनव लंगर व उनकी टीम के सदस्य और जेष्ठ श्रेष्ठ नागरिक उपस्थित रहे।
तपस्या कला संगम और विराट एकता मंच ने की श्रद्धांजलि सभा
अखनूर। कस्बे के फव्वारा चौक में शहीदी दिवस पर तपस्या कला संगम और विराट एकता मंच की तरफ से बुधवार को श्रद्धांजलि सभा हुई। सभा का आयोजन रघुवीर सिंह और ऋषि पावा के अध्यक्षता में शहीदों को शत शत नमन किया गया। मंच के संयोजक रघुवीर सिंह ने कहा कि देश के लिए शहीदों को नमन है। देश का हर नागरिक इनके बलिदान के ऋणी है। ऋषि पावा ने कहा कि देश के शहीदों के बारे में हर नागरिक को जानकारी होनी चाहिए। संवाद
आप ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि
सांबा। आम आदमी पार्टी की ओर से बुधवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता पार्टी के जम्मू-पुंछ संसदीय क्षेत्र के प्रभारी एवं संगठनमंत्री राज मोहम्मद सलारिया ने की। बैठक में शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को श्रद्धांजलि दी।
पार्टी के सदस्य और नागरिकों ने शहीदों की याद में रोड मार्च निकाला। मार्च में संसार सिंह, प्रमाण कुमार, ऋषि दत्त शर्मा, बोध राज, मोहिनता खजूरिया, हैप्पी डींगरा, राजीव गुप्ता, हनीफ सलारिया आदि शामिल रहे। संवाद
हंसते-हंसते फांसी के फंदे को चूमा
विजयपुर। कांग्रेस पार्टी के सांबा जिला उप प्रधान बबल गुप्ता ने विजयपुर में बुधवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके पर भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि 23 मार्च का दिन हमारे देश के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में अलंकृत है। क्योंकि इस दिन महान स्वतंत्रता सेनानी शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव ने हंसते-हंसते फांसी के फंदे को चूमा है और अपने प्राणों की आहुति से देश की आजादी दिलाई। आज हम इस देश में आजादी से रह रहे हैं। इस मौके पर मदन लाल, कर्म चंद, रोशन लाल, राजकुमार, माडु राम आदि मौजूद रहे। संवाद
स्वतंत्रता सेनानियों को दी श्रद्धांजलि
सांबा। जिले के रैपर गांव में भारत स्वाभिमान न्यास की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें शहीद-ए-आजम भगत सिंह, सुखदेव सिंह, और राजगुरु को श्रद्धांजलि दी गई। इसमें स्थानीय लोगों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। शहीदों से उनसे प्रेरणा लेकर देश को मजबूर करने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर नीलांबर डोगरा, नवीन सिंह, अनुराधा, सेवानिवृत्त कप्तान वरियाम सिंह, बलकार सिंह, पंच गुरमीत सिंह, अजय अबरोल, रोशन लाल, रजत कुमार, अपर्णा जमवाल, पूजा जमवाल, भगवान शिव अनुसंधान संस्थान स्कूल के प्राचार्य कुलशेखर सिंह भी उपस्थित थे। संवाद
शहीदी दिवस पर पोस्टर मेकिंग व स्लोगन लेखन प्रतियोगिता कराई
संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। डिग्री कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सुनील उप्पल के संरक्षण में बुधवार को शहीदी दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में 45 छात्र पूरे जोश और उत्साह से शामिल हुए। एनएसएस और ईबीएसबी क्लब ने कार्यक्रम और नोडल अधिकारी प्रो बिंदू कुमारी के मार्गदर्शन में पोस्टर मेकिंग और स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया।
उन्होंने राष्ट्रीयता, स्वतंत्रता सेनानियों की भूमिका आदि को आकर्षक बनाने वाले सुंदर पोस्टर, नारे बनाए। पीटीआई काजल प्रेमी के मार्गदर्शन में शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई। रैली कॉलेज परिसर से निकाली गई। छात्रों ने विभिन्न नारे लगाए जैसे मेरा एक ही धर्म है और वह है देश की सेवा करना और अगर बहरों को सुनना है, तो आवाज बहुत तेज होनी चाहिए। उन्होंने आम जनता से भी बातचीत की और उन्हें शहीदी दिवस के बारे में जागरूक किया। प्राचार्य ने शहीदी दिवस पर व्याख्यान दिया और स्वतंत्रता सेनानियों शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के योगदान के बारे में बताया।
एनसीसी इकाई ने शपथ समारोह का आयोजन किया, जिसमें कॉलेज के स्टाफ और छात्रों द्वारा प्रशासनिक व्यवस्था में भ्रष्टाचार और युवाओं में नशे की लत को खत्म करने का संकल्प लिया।
युवाओं ने वीर सपूतों को दी श्रद्धांजलि
ज्यौड़ियां। महान स्वतंत्रता सेनानी शहीद-ए-आजम भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु के बलिदान को याद करते शहीदी दिवस पर खौड़ के सेलांवाली बाजार के चौक पर युवाओं ने मां भारती के वीर सपूतों को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर कई युवा उपस्थित रहे। संवाद
पूर्व विधायक ने दी श्रद्धांजलि
बिश्नाह। देश की आजादी के लिए प्राणों का बलिदान देने वाले शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के शहीदी दिवस पर भाजपा कार्यालय में पूर्व विधायक अश्विनी कुमार शर्मा और पार्टी कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम के दौरान शहीदों को श्रद्धांजलि दी। पूर्व विधायक ने कहा कि देश के लिए फांसी के फंदे पर झूलने वाले इन शहीदों के कारण ही आज हम आजाद हैं। देश हमेशा इनका ऋणी रहेगा। संवाद

बिश्नाह में आम आदमी पार्टी ने निकाली रैली
बिश्नाह। कस्बे में आम आदमी पार्टी के जिला प्रधान देवराज भगत के नेतृत्व में शहीद भगत सिंह, राजगुरु सुखदेव को श्रद्धांजलि देने के लिए रैली निकाली गई। इन वीरों के जिंदाबाद और अमर रहे नारों से पार्टी के कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि दी। देवराज भगत ने कहा के देश इन शहीदों की बोल रहा है। पार्टी कार्यकर्ता हमेशा इनके आभारी रहेंगे। इनके दिखाए गए मार्ग पर चलने का प्रयास करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed