बिश्नाह। डिग्री कॉलेज में रैगिंग को लेकर बुधवार को पेंटिंग प्रतियोगिता कराई गई। इसकी शुरुआत प्रोफेसर अर्चना बख्शी और डॉक्टर सपना भार्गव ने की। अध्यक्षता प्राचार्य अनुराधा पंडोह ने की। प्रतियोगिता के तहत प्रतिभागियों को मैसेज दिया गया कि रैगिंग किस तरह से कॉलेज के छात्रों की जिंदगी में जहर घोल देती है।
कई बच्चे तो रैगिंग के चलते आत्महत्या कर लेते हैं। उन्होंने बताया कि रैगिंग बड़ा जुर्म है, जिसे किसी भी कीमत पर नहीं होने देना चाहिए। उन्होंने कहा कि रैगिंग बंद होनी चाहिए। कॉलेज के छात्रों को इसके प्रति जागरूक होना चाहिए। ताकि कोई भी छात्र इस समस्या से परेशान न हो। इस मौके पर नो रैगिंग को लेकर स्लोगन भी जारी किया गया। प्रतियोगिता को हरदीप कौर, सरिता खजूरिया और प्रोफेसर शिवानी के द्वारा प्रथम पुरस्कार तान्या शर्मा, द्वितीय पुरस्कार अनमोल शर्मा और तीसरा पुरस्कार दामिनी सपोलिया को दिया गया।