फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cultural

उपजिले में हर्षउल्लास के साथ मनाया गया होली का पर्व

विज्ञापन
cultural
कस्वे के वजार में होली मनाते दुकानदार व अन्या - फोटो : RSPURA
आरएस पुरा/ मीरां साहिब। उपजिले में शुक्रवार को क्षेत्र के लोगों ने होली का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया। दिन निकलने के साथ युवाओं में रंगों के पर्व होली को लेकर काफी उत्साह देखा गया। बाइक व कार आदि पर सवार युवक दोस्तों के यहां गुलाल लगाकर होली की मुबारकबाद देने के लिए आते जाते दिखे।
विज्ञापन

वहीं युवतियां भी सहेलियों व रिश्तेदारों के यहां होली होली खेलने के लिए पहुंची व रंग लगाकर एक दूसरे के गले मिलकर रंगों के इस पर्व पर होली की मुबारकबाद दी। वहीं बुजुर्ग लोगों में होली के इस पर्व पर इतना उत्साह नहीं था, इसके बावजूद अपने हम उम्र साथियों व सगे- संबंधियों के माथे पर टीका लगाकर होली मनाई। कस्बे के बुजुर्ग ओम प्रकाश, रमेश लाल, गणेशदत्त का कहना है कि समय के साथ होली का पर्व भी बदल गया है। अब लोगों में न तो इस पर्व को लेकर पहले वाला स्नेह, अपनापन उत्साह नहीं रहा। युवाओं में आज भी पहले जैसी होली खेलने का उत्साह जरूर देखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि पहले होली जैसे पर्व पर लोग अपने सगे- संबंधियों के यहां जाकर मिठाई का आदान-प्रदान अब इसमें भी अधिक महंगाई के चलते जरूर कुछ बदलाव आया है।
विज्ञापन

वहीं प्रशासन की ओर से हुल्लड़बाजी करने वाले युवाओं पर कडी़ नजर रखी गई, ताकि वह टोलियां बनाकर राहगीरों व कस्बे के अन्य स्थानों पर कोई अप्रिय घटना न घटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
अबीर व गुलाल उड़ा, डीजे व ढोल नगाड़े की थाप पर मनाई होली
आरएस पुरा। मुख्य बाजार में आरएस पुरा बाजार एसोसिएशन के प्रधान सचिन चोपड़ा की अध्यक्षता में होली पर कार्यक्रम का आयोजन कर केक काट कर एक दूसरे का मुंह मीठा कराया गया। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय सचिव नरेंद्र सिंह सत्ता मुख्य अतिथि एसडीपीओ सुरेंद्र सिंह विशेष अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। कार्यक्रम में दुकानदारों ने एक दूसरे पर रंग लगा रंगों के पर्व पर गले लगा बधाई दी। सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए। होलिका दहन के दौरान लोगों ने जमकर अबीर व गुलाल उड़ाए और डीजे व ढोल नगाड़े की थाप पर फगुआ गीत गाते हुए मौज मस्ती की। आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ लोग खुलकर एक-दूसरे से मिले। जब तक होलिका जलती रही मस्ती, उल्लास और हंसी ठिठोली का दौर चलता रहा। भाजपा राष्ट्रीय सचिव नरेंद्र सत्ता ने कहा कि ऐसी मान्यता है कि हिरण्यकश्यप का बेटा प्रहलाद भगवान विष्णु की पूजा करता था। यह बात दानवराज को पसंद नहीं थी। उसने अपनी बहन होलिका को आदेश दिया कि वह प्रहलाद को गोद में लेकर अग्नि में बैठ जाए। होलिका को वरदान प्राप्त था कि उसे अग्नि जला नहीं सकती थी, लेकिन इसके ठीक विपरीत हुआ। होलिका जलकर भस्म हो गई और भक्त प्रहलाद को कुछ नहीं हुआ। इसी घटना की याद में हर साल होली की पूर्व संध्या पर होलिका का दहन किया जाता है। उन्होंने कहा कि हमें अपने त्योहार मिलजुल कर मनाने चाहिए, जिससे आपसी भाईचारा मजबूत बन सके।
धर्म शक्ति संस्था ने बीएसएफ जवानों संग मनाई होली
अरनिया। क्षेत्र में होली पर्व बड़ी श्रद्धा व हर्षोल्लास से मनाया गया।
दो वर्ष बाद हर्षोल्लास सें मनाए गए इस पर्व का असर देर रात तक जारी रहा।
वहीं होली पर हुड़दंग मचाने वालों पर नकेल कसने के लिए पुलिस ने भी कड़े बंदोबस्त कर रखे थे।
दूसरी ओर होली पर्व का उल्लास सीमा पर भी दिखा, जिससे रंगों का त्योहार होली सीमावर्ती क्षेत्र में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इसमें धर्म शक्ति संस्था के साथ सीमा सुरक्षा बल के जवान मौजूद थे। संस्था अध्यक्ष सुमित कृष्ण ने कहा कि संस्था हर त्योहार जवानों के साथ मनाती है। जवान हमारी सुरक्षा के लिए सीमा पर तैनात हैं। इन्हें त्योहारों को परिवार के साथ नहीं मना सकते। ऐसे त्योहारों पर जवानों को परिवार की कमी मौजूद न हो, इसलिए संस्था हर त्योहार जवानों के साथ मनाती है। जवान देश की रक्षा कर रहे हैं। ऐसे में वे भी हमारे परिवार का हिस्सा हैं। हम सभी को अपनी खुशियां जवानों के साथ मिलकर मनानी चाहिए।
जवानों का कहना था कि संस्था उनके साथ सभी त्योहारों को मनाती है। जवानों ने नाच गाकर एक दूसरे पर रंगों की बौछार की। संस्था सदस्यों सहित सीमा सुरक्षा बल के जवान उपस्थित थे।
सेना ने ग्रामीणों संग मनाया होली का त्योहार
परगवाल। परगवाल बटालियन ने शुक्रवार को एक कार्यक्रम का आयोजन कर ग्रामीणों संग रंगों का त्योहार होली बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाया। होली मिलन के इस कार्यक्रम में क्षेत्र के पंच सरपंच भूतपूर्व सैनिक और गणमान्य लोग उपस्थित थे। जबकि सेना की तरफ से बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल आरएम बरार मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कैप्टन गंधर्व आर्मी विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में होली पर एक दूसरे को गुलाल लगाकर बधाई दी गई तथा अमर शहीदों को याद किया गया। इस मौके पर कर्नल बरार ने ग्रामीणों को शुभकामनाएं देते हुए सेना के साथ तालमेल बनाए रखने के लिए कहा। उन्होंने ग्रामीणों से किसी भी तरह की परेशानी होने पर सेना के साथ, संपर्क करने की बात भी कही। स्थानीय लोगों ने भी सेना के इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि सेना सरहद की रक्षा के साथ-साथ सरहद पर रहने वाले लोगों की किसी भी परेशानी या किसी भी तरह के मनाये जाने वाले पर्व हमेशा सरहद पर रहने वाले लोगों के साथ ही मनाती है। संवाद
धूमधाम के मनाया रंगों का त्योहार
सांबा। जिले भर में धूमधाम के साथ रंगों का त्योहार होली पर्व मनाया गया। गत दो वर्ष बाद त्योहार मनाए जाने की काफी खुशी लोगों में देखने को मिली। युवाओं की टोलियां बाजारों में घूम रही थीं। हर आने जाने वालों पर गुलाल फेंक रहे थे।
यही नहीं युवतियां व महिलाएं भी गुलाल लेकर मोहल्ले में होली खेल रही थीं। छोटे-छोटे बच्चे भी किसी से कम नहीं थे। वह भी दोस्तों के साथ होली का जश्न मना रहे थे। भारत-पाक सीमा की निगरानी में जुटे सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने भी होली का जश्न मनाया। उन्होंने आपस में होली पर एक दूसरे पर गुलाल फेंका। अधिकारियों ने जवानों के बीच पहुंच कर होली मनाई। कुल मिला कर होली पर चारों ओर धूम बनी रही।

गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं
विजयपुर। होली का पर्व क्षेत्र के लोगों ने बड़ी धूमधाम से मनाया। लोगों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं। लोगों ने बताया कि पर्व को बड़ी श्रद्धा के साथ मनाया गया। सबसे ज्यादा उत्साह बच्चों में देखा गया। सुबह से पिचकारी रंग आदि लेकर एक-दूसरे को रंग लगा रहे थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed