फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cultural

माघ माह सत्संग व भंडारे के साथ संमपन

विज्ञापन
cultural
आरएस पुरा। कस्बे से सटे गाव कोटली गल्ले बाना स्थित रामेश्वर धाम में चल रहा माघ माह का कार्यक्रम रविवार को समाप्त हो गया। इस मौके पर सत्संग व भंडारे का आयोजन किया गया। सत्संग के दौरान स्वामी प्रकाशानंद ने प्रवचन से संगत को निहाल किया।
विज्ञापन

उन्होंने भक्तों को माघ माह के महत्व के बारे में समझाया। कहा कि माघ माह पुण्य कालिक माह कहलाता है। इसमें किया गया दानपुण्य हजारों गुना फल प्रदान करता है। इस माह जो व्यक्ति दान, कंजक पूजन करता है उसके सारे कष्ट दूर होते हैं। माघ माह का हर दिन पवित्र होता है। इसमें धर्म व पुण्य के काम करने से समस्त पापों से छुटकारा मिल जाता है। हिंदू धर्म में माघ को सबसे पवित्र माह माना जाता है। उन्होंने भक्तों से कहा कि हमें हिंदू होते हुए माघ माह के महत्व को जानना चाहिए। इसमें पुण्य के कार्य करने चाहिए। कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंत्री चौ. शाम लाल सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन

मावा में श्रीमद्भागवत कथा 24 से
घगवाल। राजपुरा तहसील के मावा के प्राचीन शिव मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन 24 फरवरी से किया जाएगा। इसमें कथा वाचक रवि शास्त्री प्रवचन करेंगे। कथा दोपहर 12 बजे शुरू होगी। आयोजकों के अनुसार हर वर्ष शिव मंदिर में कथा का आयोजन किया जाता है। शिवरात्रि धूमधाम से मनाई जाती है। कथा समापन पर भंडारे का आयोजन किया जाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

राधा-कृष्ण मंदिर में मूर्ति स्थापन दिवस मनाया
रामगढ़ । सीमावर्ती गांव रंजीतपूरा (नंदपूर) के राधा कृष्ण मंदिर में रविवार को राधा-कृष्ण मंदिर में मुर्ति स्थापन दिवस का आयोजन किया गया। इसमें सुबह गांव की महिलाओं ने शोभा यात्रा निकाली। उसके बाद हवन किया गया। उसके बाद सत्संग का आयोजन किया गया। सत्संग में गांव और आसपास के लोगों ने हिस्सा लिया। दोपहर लंगर का आयोजन किया गया। इस मौके पर पूर्व विधायक अश्विनी शर्मा, बीडीसी अध्यक्ष, पंच शाम चौधरी, पवन चौधरी, भगवान चौधरी, अर्जुन चौधरी, लबा राम, बलवंत चौधरी, दर्शन सिंह, अशोक कुमार ने गांव के युवा पीढ़ी को आगे आने को कहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed