{"_id":"61e5ad6d4dc0167f062d3657","slug":"cultural-rspura-news-jmu252085488","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी तलाशने वाले के बजाय नौकरी देने वाले बनें युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी तलाशने वाले के बजाय नौकरी देने वाले बनें युवा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरएस पुरा। चिकित्सा विज्ञान और पशुपालन बैच-2016 के स्नातकों के लिए पशु चिकित्सा शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया। समारोह के मुख्य अतिथि कुलपति स्कास्ट-जम्मू, प्रो. जेपी शर्मा ने इंटर्नशिप पूर्णता प्रमाणपत्र वितरित किए। प्रो. शर्मा ने उत्तीर्ण पशु चिकित्सा स्नातकों को बधाई दी और समाज में पशु चिकित्सकों की भूमिका पर प्रकाश डाला।
उन्होेंने मवेशियों के उपचार के दौरान नैतिक मूल्य पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में पशु चिकित्सा और पशुपालन क्षेत्र का भविष्य उज्ज्वल है। क्योंकि कृषि भूमि तेजी से सिकुड़ रही है। उन्होंने नवोदित पशु चिकित्सकों को देश में उपलब्ध विभिन्न उद्यमिता अवसरों को चुनकर नौकरी तलाशने वाले की तुलना में नौकरी प्रदाता बनने के लिए प्रोत्साहित किया। इंटर्नशिप कार्यक्रम की शुरुआत में डॉ. जेएस सूदन, प्रमुख, टीचिंग वेटरनरी क्लीनिकल कॉम्प्लेक्स (टीवीसीसी) सह इंटर्नशिप प्रभारी द्वारा विस्तृत किया गया। पास आउट ग्रेजुएट्स को डॉ. एमएस भदवाल, डीन, पशु चिकित्सा संकाय द्वारा पशु चिकित्सा शपथ दिलाई गई। विज्ञान और पशुपालन आईएलएफसी के सहायक प्रोफेसर डॉ. नजम खान ने धन्यवाद प्रस्ताव रखा। इस अवसर पर पशु चिकित्सा विज्ञान एवं पशुपालन संकाय के सभी संभागों के प्रमुखों ने भाग लिया। मंच की सहायता डॉ. अंकुर शर्मा, सहायक प्रो पशु चिकित्सा सर्जरी और रेडियोलॉजी और इंटर्नशिप कार्यक्रम के सदस्यों डॉ. अशोक कुमार, डॉ. शरद कुमार, डॉ. आरबी कुशवाहा और डॉ. एसके महाजन द्वारा की गई थी।