फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cultural

पावन नवरात्रे पर सजने लगे मंदिर

विज्ञापन
cultural
गांव कृष्णा नगर में दुर्गा माता मंदिर की सजावट करते हुए ग्रामीण - फोटो : RSPURA
आरएस पुरा / मीरां साहिब। शारदीय नवरात्र की शुरुआत वीरवार से हो रही है। इन दिनों कई स्थानों पर मंदिरों में विशेष तौर पर सजावट की जा रही है। नवरात्र मां दुर्गा की उपासना का पर्व है। नवरात्र के नौ दिन मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाती है।
विज्ञापन

इस साल शारदीय नवरात्र 7 अक्तूबर से शुरू हो रहे हैं। रमेश्वरधाम के स्वामी प्रकाशानंद के अनुसार मां दुर्गा के सभी नौ दिन को बेहद शुभ माना गया है। इस साल शारदीय नवरात्रि की शुरुआत गुरुवार से हो रही है। ऐसे में मां दुर्गा डोली (पालकी) पर सवार पर होकर आएंगी। इस साल शारदीय नवरात्र 8 दिन तक चलेंगे। नवरात्रि में तृतीया और चतुर्थी तिथि एक साथ पड़ रही है। हिंदू पंचांग के अनुसार, 09 अक्तूबर को तृतीया सुबह 7.48 बजे तक रहेगी। इसके बाद चतुर्थी तिथि शुरू हो जाएगी। 10 अक्तूबर को सुबह 5.00 बजे तक रहेगी। शारदीय नवरात्र चित्रा नक्षत्र में प्रारंभ हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि कस्बे के गीता भवन मंदिर में पावन नवरात्र के दिनों सुबह व शाम कन्या पूजन किया जाएगा। मीरां साहिब क्षेत्र में भी कई स्थानों पर मंदिरों में सजावट की जा रही है। कस्बे के साथ सटे गांव कृष्णा नगर में दुर्गा माता के मंदिर में सजावट करवा रहे।
विज्ञापन

सुभाष डोगरा का कहना है कि गत वर्ष कोरोना के चलते नवरात्र के दिनों मंदिर बंद थे। इस बार सरकार द्वारा जारी नियमों के अंतर्गत मंदिरों में पूजा की जाएगी, जिसके लिए सजावट की जा रही है। शारदीय नवरात्र के पहले दिन कलश स्थापना के साथ ही मां दुर्गा का पूजन प्रारंभ किया जाता है। घटस्थापना के लिए शुभ मुहूर्त का विशेष महत्व होता है। सात अक्तूबर को घटस्थापना का शुभ मुहूर्त 06 बजकर 17 मिनट से सुबह 7.07 बजे तक का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शारदीय नवरात्रि की तिथियां-
पहला दिन 07 अक्टूबर- मां शैलपुत्री की पूजा
दूसरा दिन 08 अक्टूबर- मां ब्रह्मचारिणी की पूजा
तीसरा दिन 09 अक्टूबर- मां चंद्रघंटा व मां कुष्मांडा की पूजा
चौथा दिन 10 अक्टूबर- मां स्कंदमाता की पूजा
पांचवां दिन 11 अक्टूबर- मां कात्यायनी की पूजा
छठवां दिन 12 अक्टूबर- मां कालरात्रि की पूजा
सातवां दिन 13 अक्टूबर- मां महागौरी की पूजा
आठवां दिन 14 अक्टूबर- मां सिद्धिदात्री की पूजा
15 अक्टूबर- दशहरा (विजयादशमी)
नवरात्र : सजने लगे मंदिर, चीची माता मंदिर को दिया गया आकर्षक रूप
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। नवरात्र के आगमन पर मंदिरों को सजाया जा रहा है। कस्बे के बसंतर दरिया के तट पर स्थित चीची माता मंदिर को काफी आकर्षक तरीके से सजाया गया है। मंदिर को रंगरोगन करने बाद फूल लड़ियों से सजाया गया है।

प्रबंधक कमेटी के सदस्यों की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर परिसर में ही प्रसाद की दुकानें लगाने को कहा गया है। सामाजिक संगठनों की ओर से मंदिर परिसर की साफ-सफाई भी की जा रही है। सनद रहे कि नवरात्र के दिनों में लाखों की संख्या में श्रद्धालु चीची माता मंदिर के दरबार में हाजिरी लगाने के लिए पहुंचते हैं। माता वैष्णो देवी की यात्रा करने के बाद श्रद्धालु चीची माता मंदिर में जरूर माथा टेक कर ही आगे बढ़ते हैं। कोरोना महामारी के चलते गत दो वर्ष से श्रद्धालुओं को भी मंदिर में माथा टेकने के लिए काफी परेशानी बनी रही। अब कोरोना में आई कमी के चलते मंदिरों में श्रद्धालुओं को माथा टेकने की अनुमति मिली है। वह भी सीमित श्रद्धालुओं के लिए ऐसे में नवरात्र पर चीची माता प्रबंधक कमेटी के सदस्यों की ओर से श्रद्धालुओं के लिए सभी प्रबंध पूरे कर लिए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed