फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cultural

गणेश की प्रतिमा की स्थापना की गई

विज्ञापन
cultural
सांबा श्री गणेष भगवान की पूजा करते हुए श्रदालु - फोटो : SAMBA
ज्यौड़ियां। गणेश चतुर्थी के पर शुक्रवार को ज्यौड़ियां तहसील के कोढेवाला विस्थापित कॉलोनी में स्थित काली माता के मंदिर में भगवान श्री गणेश की प्रतिमा की स्थापना की गई। इस मौके पर क्षेत्र के कई लोगों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया और संसार के मंगल के लिए कामना की। संवाद
विज्ञापन

परगवाल में गणेश चतुर्थी पर की पूजा अर्चना
परगवाल। भाद्रपद मास की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाने वाला पर्व गणेश चतुर्थी शुक्रवार को परगवाल में भी धूमधाम के साथ मनाया गया। इस बार ग्रामीणों ने मुख्य बाजार में गणेश की प्रतिमा का अनावरण किया। पंडित शुभु शर्मा ने बताया कि पुराणों के अनुसार इस दिन भगवान गणेश का जन्म हुआ था इस बार यहां सुबह 7 और शाम 7.30 बजे पूजा अर्चना के साथ आरती होगी। 19 सितंबर को गणेश विसर्जन चिनाब में किया जाएगा। इसके लिए क्षेत्र के लोगों से बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की गई है। इस मौके पर दिशादीं शर्मा, सुरजीत सिंह, विपिन शर्मा, राकेश सिंह, सुभाष चंद्र, सोहनलाल, मूलचंद, पवन सिंह, विनय शर्मा, लबा राम समेत कई ग्रामीण उपस्थित थे। संवाद
विज्ञापन

कक्षा छह की छात्रा ने बनाई श्रीगणेश की पेंटिंग
सांबा। भगवान गणेश पर्व को लोग धूमधाम से मना रहे हैं। छात्र भी उनके भागवान के चित्र कागज पर बना कर गणेश उत्सव मना रहे हैं।
सनद रहे कि कोरोना की रोकथाम के लिए प्रशासन की ओर से लगाए गए लॉकडाउन के दौरान स्कूली छात्र घरों में ही दुबके रहे। हालांकि स्कूलों की ओर से आनलाइन कक्षाएं तो लगीं, लेकिन समय पास करने के लिए छात्रों ने कई प्रकार के कामों की ओर अपना ध्यान आकर्षित किया। कक्षा छह की छात्रा इशा शर्मा बताती हैं कि उसने पेंटिंग पर जोर दिया। ऑनलाइन शिक्षा के साथ-साथ उसने विभिन्न देवी देवताओं के चित्र कागज पर बनाने शुरू कर दिए। इशा ने बताया कि ऑनलाइन कक्षा के बाद वह पेंटिंग की ओर ध्यान देने लगी। उन्होंने बताया कि भगवान शिव, शेषनाग, बजंरग बली के चित्र बनाने के बाद अब उन्होंने गणेश चतुर्थी के मौके पर भगवान श्री गणेश का चित्र बनाया है। चित्रकारी के साथ वह अपनी शिक्षा पर भी पूरा ध्यान दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने स्नान कर पूजा अर्चना की और व्रत रखा
विजयपुर। गणेश चतुर्थी पर लोगों ने स्नान कर पूजा अर्चना की और व्रत रखा। शुक्रवार को गणेश चतुर्थी के दिन लोगों ने सुबह धार्मिक स्थानों में स्नान किया। इस दौरान लोगों ने गरीबों में फल, कपडे़ आदि दान किया और कथा सुनीं। क्षेत्र के गीता देवी, सीमा देवी, किरण, सपना आदि ने बताया कि इस दिन व्रत रखने से और श्री गणेश चतुर्थी की कथा सुनने से घर परिवार में सुख शांति बनी रहती है। संवाद
श्रद्धालुओं ने विशेष तैयारी कर रखी
अखनूर। सीमावर्ती क्षेत्र में गणेश चतुर्थी को लेकर श्रद्धालुओं ने विशेष तैयारी कर रखी है।लोगों ने घरों, मंदिरों सहित अन्य चौराहों में मूर्ति की स्थापना की है। शुक्रवार को गणेश चतुर्थी पर्व की शुरुआत हुई। लोग मंदिरों और घरों में भगवान गणेश की मूर्ति की पूजा अर्चना करके दरिया में प्रवाहित करेंगे।
दो साल से क्षेत्र में कोरोना से गणेश चतुर्थी नहीं मनाई गई। इस बार लोगों ने विशेष तैयारियां कर रखी है। सीमा देवी ने बताया कि भगवान गणेश चतुर्थी पर इस बार विशेष तैयारियां की गई हैं। मूर्ति घर में स्थापित करके सभी सदस्य पूजा अर्चना करेंगे। सात दिन भगवान गणेश की आस्था के प्रति ही ध्यान रहेगा। राकेश शर्मा ने बताया दो साल से कोरोना महामारी पर भगवान गणेश चतुर्थी नहीं मनाई गई। इस बार कोरोना के केस कम होने पर गणेश चतुर्थी आस्था के बीच मनाई जाएगी।
श्री गणेश चतुर्थी पर लोगों ने की पूजा अर्चना
सांबा। जिले भर में श्री गणेश चतुर्थी की धूम बनी रही। श्रद्धालुओं ने भगवान श्री गणेश की प्रतिमा के सामने पूजा अर्चना कर माथा टेका। सांबा में कई वर्ष से श्रद्धालु भागवान श्री गणेश का पर्व मनाते आ रहे हैं। गणेश चतुर्थी पर लोग उनकी प्रतिमा की पूजा अर्चना कर भारी भीड़ के साथ विसर्जित करते थे।
सांबा के बसंतर दरिया के अतिरिक्त अखनूर के चिनाब दरिया में भी विसर्जन के लिए पहुंचते थे। कोरोना के दौरान भगवान श्री गणेश के विसर्जन पर भी कोरोना का साया बना रहा। अब भी लोगों द्वारा घरों में श्री गणेश की प्रतिमा रख कर पूजा अर्चना की जा रही है। वहीं कोरोना एसओपी की पालना करते हुए विसर्जन किया जा रहा है। जिले के पुराने बाजार, कस्बे की मंडियों, घगवाल, राजपुरा आदि में भी गणेश जी की पूजा अर्चना की गई।

भक्तों ने गणेश पूजा महोत्सव का किया शुभारंभ
बिश्नाह। भगवान श्री गणेश चतुर्थी के अवसर पर क्षेत्र के गांव कोठे सैनीया में शुक्रवार को भक्तों ने पूजा महोत्सव को लेकर गांव में पंडाल लगाकर गणेश मूर्ति की स्थापना की। इस अवसर पर भगवान श्री गणेश की मूर्ति की स्थापना के मौके पर बीडीसी प्रधान सुरजीत कुमार भगवान आशीर्वाद लेने पहुंचे। उन्होंने भक्तों के साथ महोत्सव की तैयारी पर चर्चा की। भक्तों से आग्रह किया कि पूजा अर्चना के साथ-साथ कोविड नियमों का भी पालन करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed