फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cultural

ट्रांसफार्मर लगवाने के लिए संघर्ष करने वाले लोगों को सम्मानित किया

विज्ञापन
cultural
कस्वे में ग्रिड स्टेशन के लिए संघर्ष करने वाले लोगों को सम्मानित किया - फोटो : RSPURA
आरएस पुरा। कस्बे में ग्रिड स्टेशन में लगे 10 एमवीए ट्रांसफार्मर को लेकर कस्बे के लोगों ने खुशी जताई है। इसके लिए संघर्ष करने वाले लोगों को सराहा है। मंगलवार को कस्बे की विभिन्न बाजार एसोसिएशन की तरफ से कार्यक्रम का आयोजन कर ट्रांसफार्मर लगवाने के संघर्ष में शामिल लोगों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय सचिव सरदार नरेंद्र सिंह मुख्य अतिथि रहे। किराना एसोसिएशन के प्रधान ओमप्रकाश चाचू की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान बाजार एसोसिएशन के प्रधान सचिन चोपड़ा तथा उनकी पूरी टीम को सम्मानित किया गया तथा उन्हें बधाई दी। नरेंद्र सिंह ने कहा कि कस्बे में बिजली की गंभीर समस्या थी। लोगों ने नए ट्रांसफार्मर के लिए काफी संघर्ष किया। इस मौके पर बृजेश्वर सिंह राणा एसोसिएशन के उपप्रधान सुदेश कुमार, मुंसिफ कोर्ट बाजार एसोसिएशन के प्रधान अनिल शर्मा, सरदार रमणीक सिंह, प्रदीप शर्मा, सुशील शर्मा, एप्पल गुप्ता सहित अन्य लोग भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed