फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cultural

अरनिया में सरपंच ने सीमा प्रहरियों की कलाई पर बांधा रक्षा सूत्र

विज्ञापन
cultural
अरनिया। सीमावर्ती पंचायत हल्का तरेवा की सरपंच बलबीर कौर व अन्य ने सीमा सुरक्षा बल के जवानों संग रक्षा बंधन का पर्व मनाया। इस अवसर पर सरपंच ने सीमा पर तैनात जवानों के माथे पर तिलक लगाकर कलाई पर भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षा सूत्र बांधा। साथ ही दीर्घायु की कामना के साथ उनकी आरती उतारी।
विज्ञापन

सरपंच बलबीर कौर ने कहा कि उन्होंने जवानों के माथे पर चंदन का टीका और कलाई पर राखी बांधने के साथ उनकी आरती उतारी। इस दौरान सीमा पर तैनात भाइयों की लंबी उम्र और उनकी सुरक्षा के लिए प्रार्थना भी है। उन्होंने कहा कि हमारी रक्षा में तैनात इन भाइयों को बहनों की कमी महसूस न हो, इसीलिए हमने यह पवित्र त्योहार जवानों संग मनाया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसा लग रहा है, जैसे वह अपने भाई को राखी बांध रही हैं। वहीं जवानों ने कहा कि जब सीमावर्ती लोग उनके साथ त्योहार मनाते हैं, तो उन्हें लगता ही नहीं कि वह घर से दूर हैं। उन्होंने बहनों को उपहार एवं आशीर्वाद के साथ यह वचन भी दिया कि सीमा पर वो उनकी सुरक्षा के लिए डटे हैं और उनके होते हुए बहनों को आंच भी नहीं आने देंगे। इस अवसर पर पंच सोमनाथ आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed