{"_id":"610ad8a78ebc3e88d5101234","slug":"cultural-rspura-news-jmu2408958182","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार में दिखाई देने लगा रक्षाबंधन का उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजार में दिखाई देने लगा रक्षाबंधन का उत्साह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामगढ़। रक्षा बंधन का पर्व 22 अगस्त को है। इसको को लेकर महिलाओं, युवतियों और किशोरियों में भारी उत्साह दिखाई दे रहा है। राखियों की खरीदारी के लिए महिलाएं और युवतियां बाजारों में पहुंच रही हैं, लेकिन आपसी दूरी का खयाल नहीं रख जा रहा। बाजारों में काफी रौनक है। भाई-बहन के स्नेह व प्यार के प्रतीक रक्षाबंधन पर्व पर बाजारों में कई प्रकार की रंग- बिरंगी राखियों के स्टाल और दुकानें ग्राहकों को आकर्षित कर रही हैं।
बाजार में स्वदेशी राखियां उपलब्ध हैं। महिलाएं और युवतियां स्वदेशी राखियों को पसंद कर रही हैं। इसके अलावा बाजार में ड्राईफ्रूट, फल और मिठाई के स्टाल लगने शुरू हो गए हैं। खरीदारी करने आईं शालू कुमारी, रेखा कुमारी व नेहा चौधरी ने बताया कि वह राखियां और उपहार खरीदने आई हैं। हमारे बड़े भाई सेना में हैं। इसलिए जल्द से जल्द हम चाहते हैं कि पार्सल के जरिये राखी पहुंच जाए। दुकानदार बलवंत चौधरी, सुनील कुमार, गौरव चौधरी, रमन चौधरी, राजू महाजन, पंकज महाजन ने बताया सोमवार को रक्षाबंधन का पर्व है, जिस कारण ग्राहक राखियां खरीद रहे हैं। उम्मीद है इस बार कारोबार बेहतर होगा। रक्षाबंधन पर पतंगबाजी करने वालों में भी उत्साह है। स्कूल कॉलेज बंद होने के चलते सभी बच्चे घरों में है। इसलिए बच्चे छतों पर पतंग उड़ाकर समय बिता रहे हैं। बाजार में रंग-बिरंगी पतंग खरीदने के लिए युवा काफी संख्या में पहुंच रहे हैं।