फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cultural

गुरु पूर्णिमा महोत्सव धूमधाम से मनाया

विज्ञापन
cultural
गुरू पूर्णिमा पर रामेशवरधाम में पहुचे भक्तजनो को प्रसाद देते स्वामी प्रकाशानंद जी - फोटो : RSPURA
आरएस पुरा। रामेश्वरधाम में शुक्रवार को स्वामी प्रकाशानंद की अध्यक्षता में गुरु पूर्णिमा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रदेश व क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने शामिल होकर गुरु पूजन कर आशीर्वाद लिया। शुक्रवार सुबह सैकड़ों की संख्या में पहुंचे भक्तों ने गुरु पूर्णिमा पर्व पर गुरु से आशीर्वाद प्राप्त करने पहुंचे भक्तों ने विधि पूर्वक गुरू का पूजन किया।
विज्ञापन

स्वामी प्रकाशानंद ने श्रद्धालुओं को गुरु पूर्णिमा का महत्व बताते हुए कहा कि गुरु के बिना जीवन अधूरा है। आज के दिन जो भी भक्त गुरु के चरणों में पहुंचता है वह पूरे वर्ष का महत्व है। उन्होंने कहा कि गुरु के चरणों में जाने वाले भक्तों पर भगवान सदा अपना आशीर्वाद बनाए रखते हैं। कोरोना के चलते कार्यक्रम के दौरान सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए विशेष तौर पर भक्तों द्वारा व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम में विभिन्न प्रदेश से पहुंचे श्रद्धालुओं ने गुरु पूजन कर आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम में पहुंचे भक्तों को कथा का रसपान कराए जाने के साथ पहुंचे संतों ने श्रद्धालुओं को गुरु पूर्णिमा का महत्व बताया। इस दौरान भंडारा लगाया गया, जिसमें पहुंचे भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

गुरु पूर्णिमा पर्व आस्था के बीच मनाया गया
अखनूर। माता बुआ मंदिर में गुरु पूर्णिमा पर्व आस्था के बीच मनाया गया। इस पर साध्वी ज्योति देवी की अगुवाई में कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की। इसमें रामायण पाठ के साथ हवन यज्ञ किया गया। हवन में श्रद्धालुओं ने आहुति दी। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान की महिमा का गुणगान किया। महंत ज्योति देवी ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी गुरु पूर्णिमा आस्था और धूमधाम से मनाया गया। कोरोना महामारी पर सामाजिक दूरियों के बीच श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की। गुरु से आशीर्वाद लिया। क्षेत्र के विभिन्न जगहों से श्रद्धालुओं का आगमन हुआ। वहीं चौकी चौरा, सौहाल, खौड़ सहित अन्य क्षेत्र में भी मंदिर और देवस्थानों में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने किया रखा व्रत
विजयपुर। पूर्णिमा पर लोगों ने शुक्रवार सुबह स्नान कर पूजा अर्चना की और व्रत रखा। उसके बाद सत्यनारायण भगवान की कथा पढ़ी। जानकारी अनुसार शुक्रवार को पूर्णिमा के दिन लोगों ने सुबह धार्मिक स्थानों में स्नान किया। उसके बाद मंदिरों में दो गज की दूरी और मास्क पहन कर पूजा अर्चना की। इस दौरान लोगों ने व्रत रखने के बाद गरीबों में फल आदि दान किया। क्षेत्र की गीता देवी, संध्या कुमारी, राधा रानी, सीमा देवी आदि ने बताया कि इस दिन व्रत रखने से और सत्यनारायण की कथा सुनने से घर परिवार में सुख शांति बनी रहती है। यही कारण है कि लोगों ने पूर्णिमा के दिन पूजा अर्चना की और व्रत रखा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed