फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cultural

मस्दिजों में सीमित संख्या में लोगों ने अदा की नमाज, कोरना से मुक्ति की दुआ मांगी

विज्ञापन
cultural
आरएस पुरा। प्रदेश भर में ईद उल अजहा का पर्व सादगी के साथ मनाया गया और लोगों ने एक दूसरे को मुबारकबाद दी। सुबह ही क्षेत्र के जोड़ा फार्म, सुंदरपुर, टांडा, मग्गोवाली, आगरा चक, कोटली मिया फत्ता, दरसोपुर आदि में कोरोना प्रोटोकॉल के तहत मस्जिदों में नमाज अदा की गई और कोरोना महामारी के खात्मे और अमन शांति की दुआ मांगी। इस बार ईदगाह में नमाज अदा करने सीमित संख्या में लोग पहुंचे। इसके अलावा कई लोगों ने अपने ही घरों में रहकर नमाज अदा की और एक दूसरे को पर्व की बधाई दी। गांव दरावते के मोहम्मद आरिफ ने बताया कि ईद उल अजहा यानी बकरीद का पर्व रमजान के पवित्र महीने की समाप्ति के लगभग 70 दिनों बाद मनाया जाता है। इस्लामिक मान्यता के अनुसार, हजरत इब्राहिम अपने पुत्र हजरत इस्माइल को इसी दिन खुदा के हुक्म पर कुर्बान करने जा रहे थे, तो अल्लाह ने उनके पुत्र को जीवनदान दे दिया। उन्हीं की याद में यह पर्व मनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed