फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cultural

भगवान नरसिंह जयंती पर हुआ हवन यज्ञ का आयोजन

विज्ञापन
cultural
आरएस पुरा। कस्बे के वार्ड-5 स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर में मंगलवार को भगवान नृसिंह जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई । ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत राजेश बिट्टू की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में हवन यज्ञ हुआ। बाद में झंडा फहराने की रस्म अदा कर सत्संग एवं भंडारा भी किया गया।
विज्ञापन

महंत राजेश बिट्टू ने बताया कि मंदिर में हर साल भगवान नृसिंह की जयंती मनाई जाती है। इस बार कोरोना के चलते छोटे स्तर पर मनाया गया है। उन्होंने बताया यह भगवान विष्णु के अवतारों में से चौथा अवतार है। भगवान विष्णु जब नृसिंह अवतार के रूप में प्रकट हुए तो वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी थी। तभी से इस तिथि को नृसिंह जयंती के रूप में मनाई जाती है। पुराणों में मान्यता है कि इस दिन नृसिंह भगवान की पूजा करने से सभी तरह के संकटों से मुक्ति मिलती है। इंसान की हर मनोकामना पूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि इस दौरान भगवान से प्रार्थना की गई है कि विश्व में फैली कोरोना महामारी से जल्द निजात मिले। इस दौरान महंत विष्णु दास, डॉ. राहुल शास्त्री, कुसुम हिंदू, मनोज गिरी, दकशीष शर्मा, खेमराज शास्त्री, आशीष शर्मा तथा ब्रह्मदेव विशेष तौर पर मौजूद रहे।
विज्ञापन

लोगों ने घरों में मनाई श्रीनृसिंह जयंती
विजयपुर। श्रीनृसिंह जयंती मंगलवार को लोगों ने घरों में मनाई। भक्तों ने बताया कि भगवान श्रीनृसिंह श्रीहरि के चौथे अवतार माने जाते हैं। हमेशा की तरह विष्णु भगवान ने यह अवतार भी अपने भक्त के कल्याण के लिए ही धारण किया था। इसी दिन भगवान श्रीनृसिंह ने खंभे को चीरकर भक्त प्रहलाद की रक्षार्थ अवतार लिया था। इसलिए इस दिन उनका जयंती उत्सव मनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनका सिर सिंह का था और शरीर मानव का। इसलिए उनका नाम नृसिंह पड़ा। नृसिंह शब्द का अर्थ है मानव सिंह, सिर के साथ-साथ उनके पंजे भी सिंह के थे। उन्होंने बताया कि श्रीनृसिंह जयंती के दिन जो भी भक्त व्रत करके इनकी कथा पढ़ता या सुनता है, उसके पापों का अंत हो जाता है। सारे दुऱ्ख दूर हो जाते हैं और मुरादें पूरी होती हैं। कोरोना के चलते लोगों ने घरों में ही पूजा अर्चना की। इस मौके पर लोगों ने घर के आसपास जरूरतमंदों को मास्क, कपडे़ आदि दान किए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed