फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cultural

हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम तथा श्रद्धा पूर्वक मनाया

विज्ञापन
cultural
आरएस पुरा। उपजिला में श्री हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम तथा श्रद्धा पूर्वक तरीके के साथ मनाया गया। कस्बे तथा आसपास के क्षेत्रों में स्थित श्री हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं ने माथा टेका और आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन

गांव वडियाल काजिया में स्वामी नरेंद्र दास जी महाराज की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सामूहिक रामायण पाठ तथा हनुमान चालीसा किया गया। इस दौरान भंडार लगाया गया। स्वामी नरेंद्र दास ने बताया कि हर वर्ष श्री हनुमान धाम में श्री हनुमान जन्मोत्सव श्रद्धा पूर्वक मनाया जाता है। इस वर्ष करोना के चलते कम संख्या में श्रद्धालुओं को आमंत्रित किया गया। सभी श्रद्धालुओं को श्री हनुमान जन्मोत्सव की मुबारकबाद देते हुए कहा कि हनुमान जी का चालीसा करने से मनुष्य के कष्ट दूर हो जाते हैं। हनुमान जी का आशीर्वाद सभी पर बना रहता है। हिंदू धर्म में हनुमान जी का अहम स्थान माना गया है। इस दिन कामना की जाती है कि हनुमान जी कृपा बनाए रखते हैं। इस दौरान क्षेत्र के कई लोग मंदिर में पहुंचे और आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन

हनुमान जी के भक्तों ने घर पर ही पूजा अर्चना की
विजयपुर। संकटमोचन बजरंगबली का जन्मोत्सव मंगलवार को मनाया साथ ही भगवान श्रीराम की पूजा अर्चना की गई। इस साल कोरोना से बचाव के कारण ज्यादातर धार्मिक स्थल बंद हैं। विजयपुर के मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की संख्या कम ही थी। हनुमान जी के भक्तों ने घर पर ही पूजा अर्चना की। क्षेत्र के सुभाष चंद्र, दीपक कुमार, मोनिका बेदी आदि श्रद्धालुओं ने बताया कि हनुमान जयंती पर विधि- विधान से हनुमान जी की पूजा- अर्चना करने से विशेष कृपा प्राप्त होती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

महावीर जयंती पर किया हवन यज्ञ
कोरोना से मांगी निजात
सांबा। सिडको प्रथम-फेज में स्थित हनुमान मंदिर में मंगलवार को महावीर जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम किया गया। इसमें कोविड-19 के एसओपी का पूरा ध्यान रखा गया। मंदिर कमेटी के सदस्य गंभीर सिंह ने बताया कि गत दिवस मंदिर में हवन कीर्तन सहित हनुमान का पाठ रखा गया जो मंगलवार को पूरा होने पर हवन यज्ञ में आहुतियां दी गई। इस अवसर पर डीएसपी तिलक राज भारद्वाज ने भी आहुति दी और भगवान हनुमान से कोविड से निजात पाने के लिए मंगलकामना की। उन्होंने बताया कि हर वर्ष महावीर जयंती पर मंदिर में कार्यक्रम आयोजित किया जाता है, लेकिन कोविड के मामलों को देखते हुए बड़े स्तर पर कार्यक्रम नहीं किया गया है।

हनुमान जयंती मनाई
अखनूर। सीमावर्ती क्षेत्र में महावीर जयंती पर्व बड़ी धूमधाम और आस्था के बीच मनाई गई। मंदिरों में विशेष रूप से पूजा अर्चना का आयोजन किया गया। मंगलवार सुबह ही मंदिरों में श्रद्धालु पूजा अर्चना करने पहुंचे। मंदिरों में भंडारा भी लगाया गया। कस्बे के हनुमान चौक में हनुमान मंदिर में बड़ी संख्या में सुबह से शाम तक श्रद्धालुओं ने अपनी आस्था व्याप्त की। वहीं जियो पोता घाट मंदिर और राजा बाजार हनुमान मंदिर में भी पूजा अर्चना की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed