फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cultural

पावन नवरात्रे पर मंदिरो में कम संख्या में पहुच रहे भक्तजन

विज्ञापन
cultural
आरएस पुरा। चैत्र नवरात्र के इन दिनों मंदिरों में कम संख्या में भक्त पहुंच रहे हैं। इसके चलते पहले की तरह रौनक नहीं दिख रही है। नवरात्र पर पहले मंदिरों में सुबह व शाम को काफी संख्या में भक्त माथा टेकने पहुंचते थे। कोरोना को देखते हुए इस बार इसका असर दिखाई दे रहा है। हालांकि प्रशासन की ओर से अभी तक इस तरह का कोई निर्देश जारी नहीं किया गया। लेकिन मंदिर समिति की ओर से दो गज की दूरी बनाए रखने के लिए जरूर मंदिरों में पहुंच रहे भक्तों को कहा जा रहा है।
विज्ञापन

मंदिर के पुजारी प्रवीण शास्त्री ने कहा कि पहले की तरह भक्त व मां दुर्गा का गुणगान कर उपवास रख परिवार की सुख शांति के लिए प्रार्र्थना कर रहे हैं। अधिकतर लोग इन दिनों अपने घरों में पूजा अर्चना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को चाहिए कि वह कोरोना के चलते प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें। ताकि इस बीमारी से बचा जा सके। शास्त्री जी ने कहा कि मां सदा अपने भक्तों पर कृपा बनाए रखती है। शीघ्र ही देश से कोरोना महामारी समाप्त होने पर पहले की तरह के हालत बनेंगे।
विज्ञापन

मां दुर्गा के चौथे स्वरूप माता की पूजा की
विजयपुर। शुक्रवार को माता के भक्तों ने मां दुर्गा के चौथे स्वरूप माता की पूजा की और सुख शांति की कामना की। नवरात्र के चलते मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ देखी जा रही है। रामपाल शर्मा, मोनी शर्मा, हरभजन सिंह आदि भक्तों ने बताया कि हम लोगों ने चौथे नवरात्र पर माता रानी की पूजा अर्जुन की, व्रत भी रखा। नवरात्र में माता रानी का व्रत और पूजा अर्चना करने से हर मनोकामना पूरी होती है। घर परिवार में सुख शांति बनी रहती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिरों व मां के भवनों में लग रहा श्रद्धालुओं का तांता
अरनिया। कोविड-19 की एसओपी का पालन करते हुए भजन कीर्तन का सिलसिला जारी रहा। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के चौथे स्वरूप माता की पूजा अर्चना कर सुख शांति की कामना की। अमित कुमार, दर्शन लाल, प्रेम चंद, नरेंद्र सैनी व विजय सिंह आदि ने बताया कि हम लोगों ने चौथे नवरात्र पर माता रानी की पूजा के साथ साथ व्रत भी रखे हैं, जिससे हमारी हर मनोकामना पूरी होती है। घर परिवार में सुख शांति बनी रहती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed