आरएस पुरा। श्री अमर क्षत्रिय राजपूत सभा की तरफ से सोमवार को वार्ड-12 पुराना पिंड स्थित सभा कार्यालय में मासिक बैठक हुई। इसमें बिरादरी के उत्थान और बेहतरी के लिए किए जा रहे हैं कार्यों पर विचार विमर्श किया गया।
सभा के प्रधान बिशंबर सिंह की ने कहा कि बिरादरी के लोग ज्यादा से ज्यादा संख्या में सभा से जुड़ें ताकि बिरादरी के उत्थान के लिए काम किया जाए। उन्होंने कहा कि सभा काफी समय से सामाजिक कार्य करती आ रही है। आगे भी करती रहेगी। अगर बिरादरी के किसी जरूरतमंद परिवार की बेटी की शादी है तो सभा के सदस्यों से संपर्क कर सकता है। सभा द्वारा उसकी मदद की जाएगी। सभा का गठन करने का मकसद भी यही है कि बिरादरी के लोगों की सेवा की जाए।
बैठक में सभा के वरिष्ठ उप प्रधान रघुवीर सिंह, अनिरुद्ध सिंह, वरयाम सिंह, शमशेर सिंह कुलदीप सिंह सुखदेव सिंह, अजीत सिंह, चंद्रभान, स्वर्ण सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।