{"_id":"5f95bc718ebc3e9b9e6c675e","slug":"cultural-reasi-news-jmu221542363","type":"story","status":"publish","title_hn":"रियासी में धूमधाम से मनाया गया दशहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रियासी में धूमधाम से मनाया गया दशहरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासी। ओपन एयर थियेटर में रविवार को दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया गया। कोरोना के चलते इस बार पर्व को सामाजिक दूरी और बिना भीड़भाड़ जुटाए मनाया गया।
श्री दुुर्गा नाटक मंडली की ओर से दशहरा पर्व को मनाते हुए रावण, कुंभकरण और मेघनाद में पुतले जला कर लोगों को बुराई पर अच्छाई की जीत पर बधाई और शुभकामनाएं दी गईं। इस मौके पर आतिशबाजी भी की गई। लोगों को समारोह स्थल के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई। इससे पहले नगर के सनातन धर्म सभा से मुख्य बाजार के कुछ हिस्से में राम, लक्ष्मण और हनुमान की एक भव्य झांकी को निकाली गई।
दशहरा पर्व के मौके पर पूर्व राज्यमंत्री अजय नंदा, म्यूनिसिपल कमेटी के चेयरमैन सुदेश कुमार पुरी, उप चेयरमैन योगराज रैना, पार्षद अमित शर्मा, मंडली के प्रधान संजीव खजूरिया, चेयरमैन सुदेश पंडोतरा सहित कई लोग मौजूद रहे। इसके साथ ही शनिवार रात को रामलीला का समापन किया गया। विशेष आरती के साथ ही रावण वध के दृश्य का मंचन किया गया। मौके पर छोटी बच्ची ने डांस किया, जिसे लोगों ने खूब सराहा। सोमवार को विधिवत रूप से राम का राज्य अभिषेक किया जाएगा। गौरतलब है कि कोरोना के कारण रामलीला में कुछ दुश्यों को ही दिखाया गया है।