फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cultural program

Jammu News: घाटी की परंपरा को संजोए ''सों मीरास''

विज्ञापन
cultural program
हेरिटेज फेस्टिवल 'सों मीरास' में पारंपरिक तरीके से धान कूटता कलाकार।
- हेरिटेज फेस्टिवल में सांस्कृतिक विरासत को उजागर किया
विज्ञापन

- पहले दिन पेंटिंग व सुलेख प्रतियोगिता करवाई गई
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। कश्मीर घाटी की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को जीवंत करने के लिए जिला प्रशासन ने पहल की है। इसके लिए श्रीनगर में मंगलवार को हेरिटेज फेस्टिवल ''सों मीरास'' का आगाज हुआ। इसमें प्रदर्शनियों और कला के माध्यम से स्थानीय परंपरा और संस्कृति को उजागर किया गया। डीसी डॉ. बिलाल मोहि-उद-दीन भट्ट ने झेलम रिवर फ्रंट पर मेगा इवेंट के पहले चरण की शुरुआत की।

28 फरवरी तक चलने वाले इस कार्यक्रम में पहले दिन पहले दिन पेंटिंग व सुलेख प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें पारंपरिक गांवों और सर्दियों की तैयारियों की प्रदर्शनी, पारंपरिक पोशाक मार्च, पेंटिंग प्रतियोगिता, शिकारा कार्यक्रम, लोक कथाएं, सांस्कृतिक कार्यक्रम, झांकियों को शामिल किया गया है, जो वर्तमान पीढ़ी को सांस्कृतिक पृष्ठभूमि के बारे में जानने व अपने समुदाय के भीतर अपनेपन की भावना विकसित करने के लिए एक जीवंत मंच प्रदान करते हैं। डीसी ने कहा कि झेलम रिवर फ्रंट, पोलो व्यू, डल झील और कश्मीर हाट में कार्यक्रम होंगे। उन्होंने समाज के सभी वर्गों को इसमें भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed