फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cultural program

महाराजा हरि सिंह का जीवन राष्ट्रीय एकता का प्रतीक : उपराज्यपाल

विज्ञापन
cultural program
कार्यक्रम में उप​स्थित उपराज्यपाल मनोज सिन्हा व अन्य। 
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। महाराजा हरि सिंह जम्मू-कश्मीर में सामाजिक न्याय, नारी सशक्तीकरण, राष्ट्रीय एकता के प्रतीक हैं। वह जीवन भर देश के निर्माण के लिए प्रयत्नशील रहे। यह बात उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सतवारी के अमनतारा फार्म में आयोजित महाराजा हरि सिंह डोगरा सम्मान समारोह में कही।
एलजी ने कहा कि महाराजा हरि सिंह राष्ट्र सेवा की आकाशगंगा के ध्रुव नक्षत्र हैं। उन्हाेंने जिस त्याग, विश्वास के साथ जम्मू-कश्मीर के निर्माण के लिए कार्य किया, वह नई पीढ़ी के लिए अनुकरणीय है। सिन्हा ने समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली शख्सियतों को महाराजा हरि सिंह डोगरा सम्मान से नवाजा। उपराज्यपाल ने कहा, युवा प्रबुद्ध नागरिक बनाने की दिशा में काम करें। विकसित जम्मू-कश्मीर की यात्रा में हमें वीर सैनिकों, सामाजिक क्षेत्रों के नेताओं, किसानों, उद्यमियों, युवाओं और महिलाओं के समर्थन की जरूरत है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर प्रशासन ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ समावेशी विकास के लिए काम कर रहा है। मैं गर्व से कह सकता हूं कि पिछले साढ़े चार वर्षों में हमने सामाजिक समानता के अंतिम लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अपने आर्थिक विकास के पूरक के रूप में सामाजिक क्षेत्रों का विकास सुनिश्चित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed