{"_id":"67ae5a496b054fc28405a0af","slug":"cultural-program-jammu-news-c-10-lko1027-545340-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्योग और बुनियादी ढांचा के विकास साथ जम्मू-कश्मीर में कला व संस्कृति का भी हुआ पुनरुत्थान : एलजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्योग और बुनियादी ढांचा के विकास साथ जम्मू-कश्मीर में कला व संस्कृति का भी हुआ पुनरुत्थान : एलजी
विज्ञापन
एलजी मनोज सिन्हा ने कन्वेंशन सेंटर जम्मू में राज्य पुरस्कार रैली कार्यक्रम के दौरान जम्मू-कश्मी
अभिनव थियेटर में नए जम्मू-कश्मीर में नई उम्मीद का जश्न-ए-जम्मू कश्मीर कार्यक्रम का उपराज्यपाल ने किया उद्घाटन
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जश्न-ए-जम्मू कश्मीर हमारी समृद्ध लोक संस्कृति को याद करने का एक अवसर है, जो राष्ट्र के लिए गौरव का स्रोत है और विविधता में एकता के आदर्शों को मजबूत करता है। पिछले कुछ वर्षों में जम्मू कश्मीर की असाधारण यात्रा रही। एक ओर जहां उद्योग और बुनियादी ढांचा विकास नई ऊंचाइयों पर पहुंच गया है, वहीं दूसरी ओर जम्मू-कश्मीर में कला और संस्कृति का पुनरुत्थान हुआ है। ये बातें उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने अभिनव थियेटर में आयोजित नए जम्मू-कश्मीर में नई उम्मीद का जश्न-ए-जम्मू कश्मीर का उद्घाटन में कही।
इस दौरान उपराज्यपाल जम्मू-कश्मीर कला, संस्कृति एवं भाषा अकादमी और जम्मू-कश्मीर कलाकार एसोसिएशन के इस सहयोगात्मक प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में लगभग 350 कलाकार विभिन्न कलाओं, लोक नृत्यों और अभिव्यक्तियों की विविधता का प्रतिनिधित्व कर रहे, जो भारत और इसकी प्राचीन सभ्यता की सौम्य शक्ति को दर्शाते हैं। जम्मू कश्मीर के कलाकारों ने कला, लोक संगीत, रंगमंच, सिनेमा, साहित्य के विभिन्न रूपों के माध्यम से 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' की भावना को मजबूत किया है। उपराज्यपाल ने कहा मैं चाहता हूं कि हमारे कलाकार समाज के पोषण में अग्रणी भूमिका निभाएं। कलाकार नागरिकों को नया दृष्टिकोण प्रदान करते हैं। सामाजिक प्रगति को ऊर्जा प्रदान करते हैं। विकास की गति को बनाए रखने के लिए यह आवश्यक है कि शिक्षक, वैज्ञानिक और कलाकार मिलकर काम करें और राष्ट्र की सेवा करें। इस अवसर पर उपराज्यपाल ने कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में बहुमूल्य योगदान के लिए विभिन्न कलाकारों को सम्मानित किया।
-- -
चुनावी के दौरान कोई भी धांधली नहीं हुई
जम्मू-कश्मीर में संसदीय और विधानसभा चुनावों के शांतिपूर्ण संचालन पर बोलते हुए उपराज्यपाल ने कहा कि हालिया चुनावों के दौरान कोई धांधली या पुनर्मतदान नहीं हुआ।उन्होंने कहा कि कई लोगों ने हिंसा और जानमाल के नुकसान की आशंका जताई थी, लेकिन एक भी पत्थरबाजी की घटना सामने नहीं आई।