{"_id":"6ab2efb987984f8078078cf2","slug":"cultural-program-jammu-news-c-10-jam1024-1020185-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: महाराजा हरि सिंह जयंती की पूर्व संध्या पर \nझलकी डुग्गर प्रदेश की लोक संस्कृति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: महाराजा हरि सिंह जयंती की पूर्व संध्या पर झलकी डुग्गर प्रदेश की लोक संस्कृति
विज्ञापन
- युवा राजपूत सभा ने तवी पुल के पास महाराजा की प्रतिमा व स्थल पार्क में सांस्कृतिक कार्यक्रम करवाए
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। महाराजा हरि सिंह की 131वीं जयंती के उपलक्ष्य में युवा राजपूत सभा ने मंगलवार रात तवी पुल स्थित महाराजा हरि सिंह की प्रतिमा स्थल और प्रेम नगर पार्क में डोगरा सांस्कृतिक कार्यक्रम करवाया। इसमें लोक गायिका वर्षा जम्वाल ने डोगरा संस्कृति, महाराजा हरि सिंह की जीवनी व परंपरा से जुड़ीं प्रस्तुतियां दीं।
कलाकारों ने डोगरा लोक संस्कृति, पारंपरिक कला और सांस्कृतिक विरासत को प्रस्तुत किया। आयोजन स्थल पर महाराजा हरि सिंह के प्रति श्रद्धा और सम्मान का माहौल देखने को मिला। युवा राजपूत सभा के अध्यक्ष मंदीप सिंह चिब सहित अन्य सदस्यों और उपस्थित लोगों ने महाराजा हरि सिंह की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें याद किया। युवा राजपूत सभा के मुख्य प्रवक्ता विशाल सिंह लंगेह ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य महाराजा हरि सिंह के योगदान को याद करने के साथ डोगरा संस्कृति और विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को अपनी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। प्रेम नगर में हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा राजपूत सभा के अध्यक्ष दिलावर सिंह मन्हास ने की।
-- -
महाराजा हरि सिंह जयंती को लेकर सुरक्षा कड़ी
युवा राजपूत सभा बुधवार को महाराजा हरि सिंह की जयंती को लेकर शहरभर में रैली निकालेगी। रैली बनतालाब से निकलेगी और डोगरा चाैक महाराजा हरि सिंह के प्रतिमा स्थल पर संपन्न होगी। यहां लड्डुओं का केक काटा जाएगा। महाराजा हरि सिंह की जयंती को लेकर शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है इसको लेकर नवाबाद थाना के एसएचओ विकास अंश ने खुद अपनी टीम के साथ मंगलवार को महाराजा हरि सिंह स्मारक स्थल व पार्क सहित अन्य जगहों का निरीक्षण करते नजर आए और कार्यक्रम के दौरान भी अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती देखने को मिली।