फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cultural, play sunday theater jammu nutrang

अभिमान और ईर्ष्या ने रिहर्सल को किया नाकाम

विज्ञापन
cultural, play sunday theater jammu nutrang
संडे थियेटर में नाटक का मंचन करतीं महिला कलाकार।
नटरंग संडे थियेटर सीरीज के तहत रविवार को लक्ष्मीकांत द्वारा लिखे और नीरज कांत के निर्देशन नाटक ‘रिहर्सल’ का मंचन किया गया। नाटक की कहानी महिला कलाकारों के इर्दगिर्द घूमती है, जो थियेटर में नाटक को लेकर अपने स्टूडियो में रिहर्सल के लिए जुटी होती हैं। इन कलाकारों को आपस में मिलकर काम करना होता है, लेकिन इनके दिमाग में अभिमान और ईर्ष्या घर कर जाती है, जिससे नाटक की रिहर्सल नाकाम हो जाती है। प्रोफेशनल थियेटर के लिए अनुशासन, समय पालन, टीम भावना आदि की आवश्यकता होती है, जो इसमें कहीं नहीं दिखती। इसमें एक निदेशक भी होती है, लेकिन अपनी पाबंदियों के कारण टीम को नियंत्रित करने में वह भी नाकाम रहती है। कुल मिलाकर नटरंग ने रिहर्सल नाटक का बखूबी से मंचन किया। इसमें बताया गया है कि किसी भी काम को करने के लिए अनुशासन और टीम भावना का होना बहुत जरूरी है। नाटक में युवा कलाकारों में कन्नप्रीत कौर, लवली शर्मा, असमा गुल, आरती देवी, कुशल भट्ट, दीक्षा पंडिता और रिया शर्मा ने अभिनय किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed