फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cultural news

Jammu News: बाबा भजन दास के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान

विज्ञापन
cultural news
मीरा साहिब। गुरु भगवान दास की अध्यक्षता में उदास मार्ग संस्था के 21वें गुरु बाबा भजन दास का 70वां निर्वाण दिवस मंगलवार को गांव दरसोपुर स्थित बाबा भजन दास के समाधि स्थल पर मनाया गया।
विज्ञापन

उदास मार्ग संस्था के 23वें गुरु बाबा भगवान दास की अध्यक्षता में सुबह समाधि स्थल पर हवन यज्ञ का आयोजन हुआ और उसके बाद झंडा फहराने की रस्म अदा की गई। बाद में पाठियों ने बाबा भजन दास के जीवन पर प्रकाश डालते हुए संगत को उनके बताए हुए रास्ते पर चल सबका भला करने के लिए कहा।
विज्ञापन

इस मौके पर जिला विकास परिषद सदस्य विद्या मोटन, पूर्व बीडीसी अध्यक्ष दिलीप कुमार, पूर्व सरपंच रमेश लाल सहित क्षेत्र सैकड़ों लोगों ने समाधि स्थल पर पहुंचकर माथा टेका और संतों का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर उदास मार्ग संस्था के चौधरी यशपाल ने बताया कि संस्था के 22वें गुरु बाबा दीवान साहिब की तरफ से वार्षिक सत्संग सम्मेलन की शुरुआत की गई थी। और तब से लेकर हर वर्ष समाधि स्थल पर विशाल सत्संग सम्मेलन का आयोजन किया जाता है। इस मौके पर पाठियों सहित दयाराम व रमेश चौधरी आदि भी मौजूद थे। बाद दोपहर भंडारे का पहुंची संगत ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed