फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cultural news

Jammu News: जम्मू फ्रंटियर की झांकी में दिखा ऑपरेशन सिंदूर का अदम्य साहस

विज्ञापन
cultural news
जम्मू फ्रंटियर की झांकी ऑपरेशन सिंदूर, स्रोत बीएसएस एक्स
- गुजरात के भुज में बीएसएफ के 61वें स्थापना दिवस हुई परेड
विज्ञापन

- महाराणा प्रताप ट्रॉफी व अश्विनी कुमार ट्रॉफी जीती
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) जम्मू फ्रंटियर प्रथम पंक्ति के प्रहरी थे। इस दौरान पाकिस्तान के हर मंसूबे को नाकाम कर उसकी चौकियां, बंकर व ड्रोन गिराए थे। गुजरात के भुज में शनिवार को बीएसएफ के 61वें स्थापना दिवस परेड में जम्मू फ्रंटियर की झांकी से ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उस अदम्य साहस व समर्पण की झलक देखने को मिले।

झांकी में जवानों ने ऑपरेशन सिंदूर का प्रदर्शन किया। सीमा के साथ लगती बॉर्डर पोस्ट पर तैनात जवानों का अदम्य साहस व समर्पण देखते ही बनता था। स्थापना दिवस परेड में बीएसएफ जम्मू की मार्चिंग टुकड़ी ने सबका ध्यान आकर्षित किया। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सीमा प्रबंधन में उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए महाराणा प्रताप ट्रॉफी व प्रशिक्षण एवं खेल गतिविधियों में श्रेष्ठता के लिए अश्विनी कुमार ट्रॉफी जम्मू फ्रंटियर के निरीक्षक महानिरीक्षक शशांक आनंद को प्रदान की। यह सम्मान जम्मू फ्रंटियर और उसके वीर सीमा प्रहरियों की समपर्ण, भावना, पेशेवर दक्षता और उत्कृष्टता का प्रतिबिंब है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed