{"_id":"63a76b206dc5dd5680001f4d","slug":"cultural-jammu-news-jmu2751073167","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: संतों के दर्शन से मिलती है उच्च संस्कारों को अपनाने की प्रेरणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: संतों के दर्शन से मिलती है उच्च संस्कारों को अपनाने की प्रेरणा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। सोहांजना में नौ दिवसीय गो गोपाल महायज्ञ के सातवें दिन संयोजक गंगाधर ने कहा कि यज्ञशाला में पधारे संतों के दर्शन करने से मन में उच्च संस्कारों को धारण करने की प्रेरणा मिलती है। शनिवार को पचास से अधिक संत, महात्मा, मंडलेश्वर, महामंडलेश्वर, विद्वान महायज्ञ में पहुंचे। एक ओर यज्ञशाला में विष्णु सहस्त्रनाम, गोपाल सहस्त्रनाम, गीता सहित अनेक वेद मंत्रोच्चार के साथ हवन का धुआं वातावरण को शोधित करता हुआ दिव्यता बढ़ा रहा था तो दूसरी ओर मंच पर विराजमान अनेक संतों ने हजारों श्रद्धालुओं को सत्य का पाठ पढ़ाया।
गंगाधर ने द्वारकानाथ शास्त्री महाराज के विद्यार्थी जीवन की मुंबई यात्रा के दौरान कैथोलिक चर्च मुंबई में धर्मग्रंथ बाइबिल पर ढाई घंटे का सारगर्भित भाषण के बारे में बताया। इसके अलावा प्रतिदिन की तरह राष्ट्रीय धर्म का निर्वहन करने के लिए राष्ट्रगान और ध्वजारोहण किया गया। गंगाधर ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज और राष्ट्रगान हमें संगठित होकर प्यार से जीना सिखाता है। यह देश की एकता का प्रतीक है।
इस दौरान पुलिस एसपी रमेश गुप्ता और डीएसपी केडी भगत ने मंच पर उपस्थित होकर संतों से आशीर्वाद लिया। मंच पर जम्मू-कश्मीर के संत समाज के अध्यक्ष महामंडलेश्वर रामेश्वर दास, महामंडलेश्वर रघुवीर दास अखनूर वाले, हीरा नगर से साध्वी पद्मावती, परमंडल के महंत राम कृष्ण दास, पंजतीर्थी मौनी बाबा आश्रम के संत राम शिवानंद, महामंडलेश्वर स्वामी अक्षरानंद, स्वामी हृदयानंद गिरी, संजय शास्त्री आदि विराजमान रहे।