फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cultural

भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया

विज्ञापन
cultural
अखनूर। महाशिवरात्रि पर्व के तीसरे दिन कस्बे के कमेशवार मंदिर में पूजन के साथ भंडारे का आयोजन हुआ। महामंडलेश्वर रामेशवर दास और महंत डा. सत्य नारायण दास की अगुवाई में पर्व का आयोजन किया गया। श्रीमद्भागवत कथा व रुद्र यज्ञ के साथ ही धार्मिक कार्यक्रम का गुरुवार को समापन हो गया। ऐतिहासिक कमेशवार मंदिर में राजस्थान से आए कलाकारों ने रासलीला का आयोजन किया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु रहे। इस अवसर पर सांसद जुगल किशोर शर्मा, पूर्व मंत्री और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शाम लाल शर्मा, पूर्व विधायक राजीव शर्मा आदि मौजूद थे। इसके बाद भंडारा हुआ। मंहत रामेशवर दास ने बताया हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भागवान शिव के प्रति अपनी आस्था की। इस दौरान पांच दिन चले धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें देश भर से श्रद्धालुओं ने अपनी आस्था व्यक्त की। उन्होंने बताया भागवत कथा के अलावा हवन और भंडारा लगाया गया। पूर्व मंत्री कवेंद गुप्ता, सत शर्मा, दलजीत सिंह, एसएसपी मोहन लाल आदि रहे। संवाद
विज्ञापन

भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया
अखनूर। कस्बे के बस स्टैंड के पास महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में गुरुवार को भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे का आयोजन थोडू लाल गुप्ता और काका गुप्ता की अगुवाई में किया गया। इस अवसर पर सुबह लोगों को हलवा बांटा गया उसके बाद दोपहर भंडारे में राजमा चावल वितरित किया गया। काका गुप्ता ने कहा हर वर्ष की तरह इस बार भी भंडारे का आयोजन किया गया है। संवाद
विज्ञापन

भंडारे में प्रसाद चखा
विजयपुर। महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में शिव भक्तों ने अलग-अलग स्थानों पर भंडारों का आयोजन कराया। इस मौके पर लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। विजयपुर सब्जी मंडी के पास व अन्य स्थानों पर भंडारों में लोगों ने बढ़ चढ़कर प्रसाद ग्रहण किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed