फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cultural

एसडीएम ने मौके पर सुलझाईं समस्याएं

विज्ञापन
cultural
जयौडियां --खौड़ में आयोजित मेगा ब्लाक दिवस के मौके पर एसडीएम अनिल कुमार ठाकुर
ज्यौड़ियां। खौड़ में मेगा ब्लाक दिवस के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका नेतृत्व एसडीएम अनिल कुमार ठाकुर ने किया। इस मौके पर क्षेत्र के लोगों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। सरकारी विभागों की तरफ से लगाए गए स्टालों से हितकारी जानकारियां हासिल कीं और समस्याएं बताई।
विज्ञापन

एसडीएम की तरफ से भी सरकारी विभागों की तरफ से लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया गया। इस मौके पर ब्लाक परिषद अध्यक्ष बलबीर सिंह भाऊ, थाना प्रभारी बलविंदर सिंह सहित अन्य कई सरकारी विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। इस मौके पर ब्लाक स्तर की समस्या डोमिसाइल, सड़क, बिजली-पानी आदि कई समस्याएं अधिकारियों के सामने रखी गईं। एसडीएम ने मौके पर ही समस्याओं का समाधान के लिए निर्देश दिए। हर विभाग के अधिकारी से कहा कि सभी लोग अपनी जिम्मेदारी मेहनत, लगन और ईमानदारी से निभाएं।
विज्ञापन

इस मौके पर बागवानी विभाग की तरफ से फलदार पौधों का वितरण किया गया। इस मौके पर एचडीओ बागवानी विभाग ने बताया कि खौड़ तहसील में पिछवाड़े बागवानी योजना के तहत 3715 हाउस होल्ड को 90 प्रतिशत अनुदान पर कवर किया जा रहा है ताकि पर्यावरण में सुधार हो सके और क्षेत्र में हरियाली लाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed