मीरां साहिब। गांव महेशिया में रविवार को महाशा सदर सभा के पदाधिकारियों की एक बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता सभा के राज्य प्रधान मनोहर लाल राव ने की। बैठक में बिरादरी को मजबूत बनाने पर चर्चा की गई। सभा की आरएस पुरा इकाई को मजबूत बनाने के लिए सरपंच तिलक राज को सीनियर उप प्रधान, प्रवीण कुमार, मनोहर लाल उप प्रधान, संसार चंद महासचिव, पंडित मोहन लाल सचिव, रमेश लाल कोषाध्यक्ष, ओमप्रकाश सचिव, जुगल किशोर कार्यालय सचिव, जंग बहादुर मीडिया सचिव, ओमप्रकाश संयुक्त सचिव, चमनलाल कोषाध्यक्ष, तिलक राज को हल्का प्रधान टिंडे कला, गोपाल सिंह हलका प्रधान कल्याणा, बलदेव राज हल्का प्रधान कोटली, रमेश लाल हल्का प्रधान महेशिया, रिटायर्ड कैप्टन रमेश लाल हल्का प्रधान नडी, डॉ. रमेश कुमार हल्का प्रधान अरनिया, जोगिंदर पाल हल्का प्रधान खैरी को मनोनीत किया गया। सभा के राज्य प्रधान ने कहा कि जो भी कमेटी में सदस्य लिए गए हैं वे अपनी जिम्मेदारी उचित ढंग से निभाएं।
बैठक में सरपंच राजपाल, दर्शन लाल के अलावा महाशा समाज के लोग उपस्थित थे। संवाद