फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cultural

Jammu News: शहर में धुमधाम से मनाया गया प्रकाशोत्सव

विज्ञापन
cultural
जम्मू। खालसा पंथ के संस्थापक और सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का प्रकाशोत्सव वीरवार को डिग्याना स्थित गुरुद्वारा संत मेला सिंह दस्तकारी आश्रम में उत्साह, उल्लास और आस्था के साथ मनाया गया। गुरुद्वारा साहिब को रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया था। कार्यक्रम में जम्मू-कश्मीर और बाहर के रागी जत्थों ने हिस्सा लिया और गुरुबाणी का पाठ किया। उन्होंने गुरु के इतिहास और खालसा पंथ की स्थापना के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

गुरुद्वारे में पहुंची संगत ने माथा टेकने के साथ सुख-समृद्धि के लिए अरदास की। इस दौरान लंगर की भी व्यवस्था की गई थी। ऑल जम्मू एंड कश्मीर सिख कोऑर्डिनेशन कमेटी के अध्यक्ष अजित सिंह ने कहा कि 10वें सिख गुरु गोबिंद सिंह का जीवन और बलिदान हमें लोगों की सेवा करने और न्याय के लिए लड़ने के लिए प्रेरित करता है।
विज्ञापन

इस अवसर पर पूर्व जनरल सचिव डीजीपीसी जम्मू फतेह सिंह ने कहा कि नौवें सिख गुरु श्री तेग बहादुर जी और माता गुजरी के इकलौते पुत्र श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज ने मानवता के लिए स्वयं का जीवन और बेटों का बलिदान कर दिया। दुनिया भर में लोग उत्साह के साथ गुरु पर्व मनाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बलविंदर सिंह सदस्य डीजीपीसी जम्मू, तजिंदर सिंह, अवतार सिंह, करण सिंह बाली, परमदीप सिंह औलख, चंचल सिंह, अमरीक सिंह, दविंदर सिंह, गजन सिंह, हरफिंदर सिंह प्रचारक एसजीपीसी अमृतसर साहिब का धन्यवाद किया।
चांद नगर गुरुद्वारे में आयोजन पांच को
जम्मू। चांद नगर गुरुद्वारे में गुरु गोबिंद सिंह जी का प्रकाश पर्व पांच जनवरी को मनाया जाएगा। सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक प्रकाश पर्व मनाया जाएगा। इससे पहले तीन जनवरी को नगर कीर्तन का आयोजन किया गया है। नगर कीर्तन 9:30 बजे सुबह में चांद नगर से निकलेगा और शाम 5 बजे इसका समापन होगा। इसकी जानकारी चांद नगर गुरुद्वारा कमेटी के सदस्य बलविंदर सिंह ने दी। इसमें प्रदेश सहित अन्य राज्यों से भी रागी जत्थे शामिल हुए।

नगर कीर्तन में आने वाले धार्मिक प्रचारक
भाई हरप्रीत सिंह जी मखु, प्रचारक, भाई मनदीप सिंह, तडी जत्था लुधियाना, कवि भाई हरभजन सिंह नाहन, जलंधर, पंथक कवि भाई अवतार सिंह जी तारी अमृतसर वाले, भाई बलबीर सिंह जी कमल दसुआ वाले
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed