फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cultural

गुरु नानक ने लोगों को एकता, भाईचारे का दिया था संदेश

विज्ञापन
cultural
जम्मू। जम्मू नगर निगम के डिप्टी मेयर बलदेव सिंह बलोरिया ने गुरु नानक देव जी के 553वें प्रकाश पर्व पर जम्मू के संतोख विहार, एकता विहार व मॉडल टाउन स्थित गुरुद्वारा साहिब में जाकर माथा टेका और लोगों में एकता व भाईचारे का संदेश दिया। इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों ने डिप्टी मेयर को सरूपा भेंटकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

संगत को संबोधित करते हुए डिप्टी मेयर ने कहा कि गुरु नानक देव जी ने एकता, भाईचारे का संदेश दिया था। उन्हाेंने समता, समरसता एवं सौहार्दपूर्ण समाज का सपना देखा था। हम सभी को उनके सपने को पूरा करना है। सभी को गुरु नानक देव जी के दिखाए रास्ते पर चलने का प्रयास करना चाहिए। डिप्टी मेयर ने आश्वासन दिया कि क्षेत्र के विकास के लिए गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों के साथ मिलकर काम किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed