{"_id":"636432da648cdc65b44e4724","slug":"cultural-jammu-city-news-jmu271524247","type":"story","status":"publish","title_hn":"झिड़ी मेले में श्रद्धालुओं को नहीं हो कोई दिक्कत: डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झिड़ी मेले में श्रद्धालुओं को नहीं हो कोई दिक्कत: डीसी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोमाना। झिड़ी मेले की तैयारियों को लेकर डीसी अवनी लवासा और डीडीसी चेयरमैन भारत भूषण ने अधिकारियों के साथ बैठक की। डीसी ने अधिकारियों को कहा मेले में श्रद्धालुओं को किसी तरह की दिक्कत न आए। इसका विशेष ध्यान रखा जाए।
डीसी ने कहा कि किसी तरह की भी लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी। सभी विभाग अपने अपने कार्य को समय पर पूरा करें। डीसी ने बताया कि भीड़ में जेब कतरों पर नजर रखने के लिए अधिक से अधिक सीसीटीवी कैमरे और सिविल में पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। सड़कों पर किसी तरह का जाम न लगे इसका भी विशेष ध्यान रखा जाएगा।
मेले की साफ सफाई के लिए पिछली बार से इस बार अतिरेक कर्मचारी लगाए जाएंगे। 2019 में लगाए गए मेले के दौरान जो झूले, सर्कस और अन्य चीजों का जो दाम था, उसमें थोड़ी सी बढ़ोतरी होगी। दाम भी तय किया जा रहा है। स्थानीय लोग भी मेले में प्रशासन का सहयोग करें।
विज्ञापन
डीसी ने एक घंटे की बैठक में अधिकारियों और पंचायत प्रतिनिधियों से भी मेले को बेहतर बनाने पर चर्चा की। इस मौके एसपी ग्रामीण संजय शर्मा, एसडीएम मढ़ राजीव खजुरिया, बीडीसी मढ़ सुरिंदर कुमार, डीडीसी सदस्य मढ़ बलबीर लाल, एसडीपीओ दोमाना, डीएसपी ट्रैफिक, तहसीलदार मढ़ आदि मौजूद थे।