फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cultural

देश के ताने-बाने को मजबूत करने के लिए राष्ट्रीय एकता जरूरी

विज्ञापन
cultural
जम्मू। राष्ट्रीय एकता दिवस पर देश के पहले गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान जम्मू विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की ओर से आजादी का अमृत महोत्सव के तहत रन फॉर यूनिटी, एकता रैली, स्वच्छता अभियान जैसे कार्यक्रम आयोजित किए। इसमें लोगों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने में अपना योगदान देने की शपथ ली।
विज्ञापन

कार्यक्रम में जम्मू विश्वविद्यालय के वीसी प्रो. उमेश राय ने इस दिन के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय एकता दिवस युवा पीढ़ी के लिए संदेश है। धर्म, जाति और पंथ के अलग होने के बावजूद हम एक हैं। उन्होंने इस तरह के आयोजनों में अधिक से अधिक भागीदारी पर जोर दिया, ताकि छात्र और कर्मचारियों के बीच जागरूकता पैदा हो सके।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एक राष्ट्र के रूप में देश के ताने-बाने को मजबूत करने के लिए राष्ट्रीय एकता और अखंडता जरूरी है। इसके बाद रन फॉर यूनिटी और शपथ ग्रहण समारोह में अधिकारियों, संकाय सदस्यों, गैर-शिक्षण कर्मचारियों, एनएसएस स्वयंसेवकों, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारियों ने भाग लिया। इसके बाद कैंपस में रैली निकाली गई, जिसमें राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के बाद स्वच्छता अभियान भी चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईटीआई जम्मू में खेल सप्ताह का आगाज
राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया
जम्मू। आईटीआई जम्मू में राष्ट्रीय एकता दिवस पर खेल सप्ताह का आगाज किया गया। कौशल विकास विभाग के प्रमुख सचिव असगर हसन सामून मुख्य अतिथि रहे। खेल सप्ताह के तहत वालीबॉल मुकाबला हुआ। मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों से बातचीत कर उन्हें खेल भावना के साथ खेलने को कहा। इस दौरान उन्होंने पौधरोपण भी किया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने राष्ट्रीय एकता के लिए शपथ ली। ब्यूरो
एमबीबीएस छात्रों को अखंडता की दिलाई शपथ
जम्मू। सरकारी मेडिकल कालेज जम्मू (जीएमसी) में सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में संकाय सदस्यों, डाक्टरों के साथ एमबीबीएस छात्रों को सत्यनिष्ठा और अखंडता की शपथ दिलाई गई।

जीएमसी की प्रिंसिपल डॉ. शशि सूदन ने कहा कि कॉलेज परिसर में उच्चतम स्तर की अखंडता को बनाए रखने के प्रयास होने चाहिए। यहां भ्रष्टाचार के लिए कोई जगह नहीं है। उन्होंने एमबीबीएस छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एडीएस मन्हास, डॉ. मीना सिद्धू, प्रशासक अश्विनी खजूरिया आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed