फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cultural

देश की रीढ़ होता है श्रमिक : अशोक कौल

विज्ञापन
cultural
जम्मू। मार्बल वर्कर यूनियन त्रिकुटा नगर तथा महानगर श्रमिक कार्य द्वारा मार्बल मार्केट में यूनियन के प्रधान की अध्यक्षता में भगवान विश्वकर्मा दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के संगठन मंत्री अशोक कौल मुख्य अतिथि, भारतीय मजदूर संघ के संगठन मंत्री अशोक चौधरी मुख्य वक्ता तथा समाज सेवी पुष्पेंद्र विशेष अतिथि मौजूद थे। इनके अलावा मार्बल वर्कर यूनियन के अध्यक्ष राम बच्चन, प्रधान सुभाष चंद्र, उप प्रधान मुकेश, महामंत्री हरिकेश चौहान भी उपस्थित थे।
विज्ञापन

भाजपा के संगठन मंत्री अशोक कौल ने कहा कि श्रमिक किसी भी देश की रीढ़ होता है। बिना स्वस्थ शरीर के कोई भी कार्य संभव नहीं होता। श्रमिक देश हित में कार्य करते रहें। उन्होंने सभी श्रमिकों को विश्वकर्मा दिवस की शुभकामनाएं दीं। वहीं, भारतीय मजदूर संघ के संगठन मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि कोई भी देश बिना किसान तथा बिना श्रमिक तरक्की नहीं कर सकता।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दुर्घटना होने पर असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों तथा उनके बच्चों को बहुत सी सुविधाएं दी जाती हैं। समाज सेवी पुष्पेंद्र ने श्रमिकों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed