फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cultural

ढोल नगाड़ों के साथ रघुनाथ मंदिर से निकली परिक्रमा यात्रा

विज्ञापन
cultural
जम्मू। एतिहासिक रघुनाथ मंदिर से रविवार को ढोल नगाड़ों के साथ परिक्रमा यात्रा निकाली गई। जो शहर के विभिन्न मंदिरों से होते हुए हनुमान मंदिर गुम्मट बाजार में संपन्न हुई। इस दौरान जगह-जगह जहां यात्रा का भव्य स्वागत किया गया वहीं श्रद्धालुओं ने आशीर्वाद प्राप्त किया। परिक्रमा यात्रा के चलते दिनभर मंदिरों का शहर जयकारों से गूंजता रहा और पूरा शहर भक्ति में डूबा रहा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार को धर्मार्थ ट्रस्ट की देखरेख में ढोल नगाड़ों के साथ रविवार को रघुनाथ मंदिर से परिक्रमा यात्रा निकाली गई। इस दौरान संभागीय आयुक्त डॉ. राघव लंगर बतौर मुख्य अतिथि रहे, जिनकी उपस्थिति में यात्रा को रवाना किया गया। यात्रा में काफी संख्या में शहरवासी और श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान जयकारों से पूरा शहर गूंज उठा। यात्रा रणवीरेश्वर मंदिर से होते हुए गदाधर मंदिर मुबारक मंडी पहुंची जहां पर यात्रियों यात्रियों ने माथा टेका। मुबारक मंडी में यात्रियों के लिए भंडारे की व्यवस्था भी की गई थी। इसके बाद यात्रा हनुमान मंदिर गुम्मट बाजार में संपन्न हुई।
विज्ञापन

महंत राजेश बिट्टू ने कहा कि इस साल पहली बार यह यात्रा निकाली गई है। इसका उद्देश्य शहर के प्राचीन मंदिरों से लोगों को अवगत करवाना है। मां वैष्णो देवी के दरबार में आने वाले यात्रियों को भगवती नगर स्थित यात्री भवन में ठहराया जाता है। मार्च में मंडलायुक्त से इस संबंध में चर्चा की गई थी ताकि यात्रियों को शहर के प्राचीन मंदिरों से रूबरू करवाया जा सके। इससे मंदिरों की पहचान सहित शहर की अर्थव्यवस्था में भी सुधार होगा। स्थानीय व्यापारियों को भी लाभ मिलेगा। इसके अलावा श्री अमरनाथ यात्रा से पहले नवमी के बाद दूसरी यात्रा लखनपुर तक निकाली जाएगी। मौके पर डीडीसी सदस्य, बीडीसी, काउंसलर सहित विभिन्न संगठनों के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed