फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cultural

प्रकाशोत्सव पर गुरु रविदास के दरबार में माथा टेकने उमड़े श्रद्धालु

विज्ञापन
cultural
जम्मू। गुरु रविदास के प्रकाशोत्सव पर बुधवार को विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग माथा टेकने के लिए पहुंचे। कई राजनीतिक दलों और संगठनों के लोगों ने भी दरबार में शीश नवाया और आशीर्वाद प्राप्त किया। कृष्णानगर गुरुद्वारे में भजन का आयोजन भी किया गया। इस दौरान श्रद्धालु गुरु की भक्ति में डूबे नजर आए।
विज्ञापन

कृष्णा नगर गुरुद्वारे में पिरादित्ता की अध्यक्षता में गुरु रविदास की 645वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में प्रदेश के अलावा अन्य राज्यों से भी श्रद्धालु शामिल हुए। उन्होंने गुरु जी के सामाजिक और व्यवहारिक जीवन के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि गुरु ने हमेशा शिक्षित समाज बनाने पर जोर दिया। गुरुद्वारा परिसर और उसके बाहर प्रदर्शनी लगाई गई थी। वहीं बच्चों के मनोरंजन के लिए झूला लगाया गया था।
विज्ञापन

प्रकाशोत्सव के चलते दिनभर गुरुद्वारा परिसर और आसपास में रौनक बनी रही। इस दौरान सेवानिवृत्त प्रमुख सचिव बीआर कुंडल और कांग्रेस नेता रमण भल्ला भी गुरु के दरबार में माथा टेकने के लिए विशेष तौर पर पहुंचे। गुरु के दरबार में बच्चों ने भी प्रस्तुतियां दीं। वहीं शाम के समय सभी ने लंगर का प्रसाद ग्रहण किया। डीडीसी सदस्य तरनजीत सिंह टोनी भी कार्यक्रम में शामिल हुए। भाजपा नेता देवेंद्र राणा भी गुरु रविदास का आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचे। गुरुद्वारा परिसर में लोगों ने एक-दूसरे को बधाई भी दी। बाबा चंचल सिंह, रमेश कुमार, राम दित्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजपुरा में मंदिर परिसर से निकाली प्रभातफेरी
राजपुरा में भी गुरु रविदास के प्रकाशोत्सव से रौनक बनी रही। यहां सुबह के समय मंदिर परिसर से प्रभातफेरी निकाली गई, जो शक्ति नगर, बख्शी नगर से होते हुए वापस मंदिर परिसर में पहुंचकर संपन्न हुई। इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। प्रमुख सचिव रमेश अंगुरन ने कहा कि 20 फरवरी को भी सभा कार्यक्रम आयोजित करेगी। इसमें सभी से शामिल होने की अपील की।
सकारात्मक सोच को आगे बढ़ाने का किया कार्य
सनातन धर्म सभा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में एडवोकेट जनरल रंजीत सिंह जमवाल मुख्य अतिथि रहे। इस दौरान कहा कि गुरु रविदास जी के विचारों ने समाज में सकारात्मक सोच को आगे बढ़ाने का विशेष कार्य किया है। इस मौके पर अध्यक्ष रमेश दधिचि, उपाध्यक्ष अरुण गुप्ता समेत अन्य मौजूद रहे।
गुरु के दिखाए मार्ग पर चलने के लिए किया प्रेरित
घो मन्हासा में भी गुरु रविदास की जयंती मनाई गई। इस दौरान अमित मन्हास ने कहा कि गुरु महाराज ने जाति, धर्म से ऊपर उठकर बेहतर समाज का निर्माण करने पर जोर दिया। कार्यक्रम में सिखा मनहास, तारा सिंह मौजूद रहे। उधर, गुरु रविदास सभा बाहु फोर्ट ने भी गुरु जी की जयंती मनाई। अध्यक्ष विजय शिवगोत्रा ने कहा कि सभी लोगों को गुरु जी के दिखाए मार्ग पर चलना चाहिए। इस मौके पर सुबह सात से आठ बजे तक अमृत वाणी सुनाई गई। वहीं दस से एक बजे तक लंगर लगाया गया। चार से पांच बजे के बीच में विद्यार्थियों ने विचार रखे और भजन गाए। मुख्य अतिथि को सम्मानित भी किया गया। प्रमुख सचिव बंसी लाल आदि मौजूद रहे।

समाज में समानता के पक्षधर थे गुरु रविदास : रैना
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने पार्टी मुख्यालय त्रिकुटा नगर में गुरु रविदास जयंती मनाई। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना ने सभी को बधाई दी। उन्होंने गुरु रविदास के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास ने समाज में व्याप्त बुराइयों का हमेशा विरोध किया और मानवाधिकारों की वकालत की। वह समाज में समानता चाहते थे और इसी का संदेश दिया। एससी मोर्चा के प्रभारी जयदेव रजवाल, एससी मोर्चा के अध्यक्ष प्रो. गारू राम, जिला विकास परिषद के अध्यक्ष भारत भूषण, प्रवक्ता बलवीर राम रतन, पूर्व विधायक नीलम लंगेह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed