फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cultural

दाता दलपत राय के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब

विज्ञापन
cultural
दोमाना। मढ़ क्षेत्र के मकवाल में स्थित दाता दलपत राय देव स्थान पर सोमवार को सलारिया राजपूत बिरादरी की अर्ध वार्षिक मेल धूमधाम से मनाई गई। इसमें बिरादरी के सदस्यों ने कोविड नियमों का पालन करते हुए बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। इस दौरान कोविड के खात्मे सहित प्रदेश में सुख शांति और बिरादरी के विकास की कामना की।
विज्ञापन

मकवाल स्थित दाता दलपत राय देवस्थान पर सोमवार को सलारिया राजपूत बिरादरी की अर्ध वार्षिक मेल हुई। कोविड नियमों का पालन करते हुए धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सुबह से इसमें बिरादरी के सदस्यों का पहुंचना शुरू हो गया है। लोगों ने कुल देव के दरबार में शीश नवा कर प्रदेश में सुख शांति एवं कोरोना के खात्मे की कामना की। यह कार्यक्रम सुबह 10 बजे शुरू हुआ। सबसे पहले हवन-यज्ञ के बाद पूजा-अर्चना की गई। इसके लंगर लगाया गया, जिसमें बिरादरी के लोगों को नियमों का पालन करते हुए प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

वहीं, दोपहर को बिरादरी की कार्यकारी कमेटी की बैठक हुई, जिसमें पदाधिकारियों ने समस्याओं और बिरादरी के विकास के बारे में विचार-विमर्श किया। पदाधिकारियों ने कहा कि मेल में सभी लोग अपने बच्चों को जरूर लेकर आएं, ताकि उन्हें बिरादरी की परंपरा और रीति-रिवाजों के बारे में जानकारी मिल सके। इसके साथ ही आपसी जान-पहचान बढ़े। पदाधिकारियों ने कहा कि कोरोना महामारी के चलते ज्यादा भीड़ एकत्रित नहीं की गई। गुलाब सिंह ने बताया कि यह देवस्थान 500 साल पुराना है। दाता दलपत राय इस जगह पर सती हो गए थे। तब से बिरादरी के लोग इस जगह पर अर्ध वार्षिक मेल करवाते हैं।बैठक में कमेटी के सदस्य गुलाब सिंह सलारिया, करनैल सिंह सलारिया, रघुवीर सिंह सलारिया, विकास सिंह सलारिया, कृष्ण सिंह सलारिया, शुभम सिंह सलारिया आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed