फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   dandiya in Jammu city on Navratri glimpse of folk culture

जम्मू-कश्मीर: नवरात्रि पर गूंजी डांडिया की खनक, दिखी लोक संस्कृति की झलक

Sun, 10 Oct 2021 02:00 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Sun, 10 Oct 2021 02:00 AM IST
सार

पर्यटन विभाग की और से आयोजित डांडिया नाइट में जम्मू-कश्मीर के साथ राजस्थान राज्य की संस्कृति की झलक दिखी। राजस्थान से आए कल गोतम परमार एंड पार्टी ने डांडिया पर प्रस्तुतियां दीं।

विज्ञापन
dandiya in Jammu city on Navratri glimpse of folk culture
जम्मू शहर में दो साल बाद नवरात्रि उत्सव की धूम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंदिरों के जम्मू शहर में दो साल बाद नवरात्रि उत्सव की धूम दिख रही है। सरकार व गैर-सरकारी संस्थाओं की ओर से नवरात्रि पर विभिन्न सांस्कृतिक व धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन करवाया जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को शहर के गुलशन ग्राउंड में डांडिया नाइट का आयोजन किया गया, जिसमें न सिर्फ डुग्गर संस्कृति बल्कि उत्तर भारत की लोक संस्कृति की झलक देखने को मिली। राजस्थान के साथ-साथ जम्मू, उधमपुर से आए लोक कलाकारों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।

विज्ञापन


पर्यटन विभाग की और से आयोजित डांडिया नाइट में जम्मू-कश्मीर के साथ राजस्थान राज्य की संस्कृति की झलक दिखी। राजस्थान से आए कल गोतम परमार एंड पार्टी ने डांडिया पर प्रस्तुतियां दीं। पारंपरिक वेशभूषा में कलाकारों ने विशेष कर नवरात्रि में किए जाने वाले डांडिया नृत्य को प्रस्तुत कर लोगों का दिल जीत लिया। इसके साथ गरबा पर सुंदर प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में जान डाल दी।
विज्ञापन

गरबा और डांडिया नाइट की शुरूआत में धनी राम एंड पार्टी की ओर से डोगरी लोक नृत्य धनतारस से हुई, जिसमें कलाकारों ने लोक संस्कृति को प्रस्तुत किया। इसके साथ जैक्सन एंड पार्टी की और डोगरी लोक नृत्य पर प्रस्तुतियां दी गई, जिसे लोगों ने काफी सराहा। सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ-साथ पर्यटन विभाग ने डुग्गर प्रदेश के विभिन्न व्यंजनों के स्टाल भी लगाए थे। लोगों ने डोगरी व्यंजनों का भी आंनद उठाया। इस दौरान कार्यक्रम में मंडलायुक्त डॉ. राघव लंगर, पर्यटन निदेशक जम्मू विवेकानंद राय सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज जम्मू हाट में होगा डोगरी फूड उत्सव
अनुच्छेद 370 हटने और कोविड-19 के कारण पिछले दो वर्षों से नवरात्रि उत्सव काफी सादगी में हुआ। दो साल इस बार मंदिरों के शहर में नवरात्रि उत्सव पर उमंग और हर्ष की लहर दिख रही है। शहर में रामलीला का आयोजन के साथ-साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जम्मू में डांडिया नाइट के बाद आज जम्मू हाट में डोगरी फूड उत्सव व पारंपरिक कस्ट्यूम प्रदर्शित किए गए और 13 अक्तूबर को रघुनाथ बाजार में माता की भेंट कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed