फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cultural

भद्रवाह से मणिमहेश के लिए छड़ी यात्रा रवाना

विज्ञापन
cultural
भद्रवाह। हर साल की तरह इस बार भी मणिमहेश के लिए भद्रवाह से छड़ी यात्रा रवाना हुई। हालांकि इस बार कोरोना संकट के चलते हिमाचल प्रदेश सरकार की तरफ से केवल नौ व्यक्तियों को छड़ी लाने की मंजूरी दी गई है, जिसका पालन करते हुए शक्रवार को कस्बे के लक्ष्मी नारायण में पूजा अर्चना करने और बासूकी नाग मंदिर में दर्शन कर छड़ी यात्रा हिमाचल स्थित मणिमहेश के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन

इसे सनातन धर्म सभा के सदस्यों सहित स्थानीय गणमान्य लोगों की उपस्थिति में रवाना किया गया। छड़ी लेकर जाने वाले कांत शर्मा ने बताया कि करीब 250 किलोमीटर का पैदल सफर तय कर जन्माष्टमी के दिन छड़ी मणिमहेश में पहुंचेगी, जहां स्नान व मंदिर में पूजा-अर्चना के उपरांत लौटेगी। उन्होंने कहा कि हर साल इस छड़ी यात्रा में करीब ढाई हजार के करीब श्रद्धालू नाचते व भजन-कीर्तन करते जाते हैं। रास्ते में भी जगह-जगह लोग इसका स्वागत करते हैं। मगर इस बार कोरोना संकट के चलते केवल नौ लोगों को जाने की इजाजत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed