{"_id":"6259bc96438d0d4abf3f0d36","slug":"cultural-akhnoor-news-jmu2578786115","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवलदार सुभाष चंद्र को सैन्य सम्मान के साथ दी विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हवलदार सुभाष चंद्र को सैन्य सम्मान के साथ दी विदाई
विज्ञापन
श्रद्धांजलि देता सैन्य का अधिकारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्यौड़ियां। खौड़ के गांव मट्टू निवासी सेना के जवान हवलदार सुभाष चंद्र पुत्र सेवानिवृत्त हवलदार साधू राम को शुक्रवार को सैन्य सम्मान के साथ विदाई दी गई। हवलदार सुभाष चंद्र सेना की 19 ग्रेनेडियर में तैनात था।
बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले ही उनकी ड्यूटी के दौरान सेहत खराब हो गई थी और चंडीगढ़ के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। वीरवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सुभाष चंद्र का पार्थिव शरीर वीरवार की देर शाम उनके आवास गांव मट्टू लाया गया। शुक्रवार सुबह लगभग साढ़े दस बजे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। हवलदार सुभाष चंद्र को सेना की 64 वीं कैवलरी बटालियन (यूनिट) के जवानों और अधिकारियों ने सलामी दी, जिसमें 191 ब्रिगेड के कमांडर हरजीत प्रीत पाल सिंह (वीएसएम), कर्नल बीएस वर्मा, कॉमडेट, स्टेशन मुख्यालय रखमुट्ठी 3 लेफ्टिनेंट कर्नल डेनिस डेसी कमांडेंट 64 वीं कैवलरी, मेजर प्रकाश गिर अत्री, जीवेंद्र सिंह, डब्ल्यूएम, 64 सीएवी 6 रिस सतनाम सिंह, ईएसएम जेसीओ और सेना की 64 वीं कैवलरी शाखा के बीस जवान उपस्थित रहे जिन्होंने अंतिम संस्कार के मौके पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया।
इस मौके पर सरपंच सवर्ण सिंह मनहास, नायब सरपंच कुलबीर सिंह चौधरी, डीडीसी उपाध्यक्ष सूरज सिंह भाऊ, बार एसोसिएशन अखनूर के प्रधान यश कर्ण सिंह भाऊ, विजय कुमार शर्मा, मनमोहन सिंह, कर्नल बलवान सिंह मट्टू आदि उपस्थित रहे।