{"_id":"61f585c14dc0167f062d3fa2","slug":"cultural-akhnoor-news-jmu252803133","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्यौड़ियां में लगने वाले माघ मेले की तैयारियां पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्यौड़ियां में लगने वाले माघ मेले की तैयारियां पूरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्यौड़ियां। ज्यौड़ियां में 31 जनवरी को लगने वाले माघ मेले की तैयारियों को लेकर शनिवार को प्रजा परिषद मेमोरियल ट्रस्ट के प्रधान दलजीत सिंह चिब की तरफ से जायजा लिया गया। उन्होंने बताया कि ट्रस्ट की टीम मेले की तैयारियों को लेकर जुटी है। मेले में इस बार अधिक से अधिक भीड़ जुटाने की कोशिश की जा रही है।
सनद रहे की एक निशान, एक विधान तथा एक प्रधान के समर्थन में 31 जनवरी (18 माघ) 1953 को प्रजा परिषद आंदोलन में शहीद हुए ज्यौड़ियां क्षेत्र के सात लोगों की याद में हर साल मेले का आयोजन किया जाता है। इसको क्षेत्र में देसी तिथि के नाम पर माघ मेले के नाम से जाना जाता है। इस बार भी 31 जनवरी को यह दिवस मनाया जा रहा है। ट्रस्ट के पूर्व वाइस चेयरमैन ने बताया कि इस अवसर पर किसान मेले का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र के किसानों की जानकारी के लिए खेतीबाड़ी से संबंधी सभी सरकारी विभागों की तरफ से स्टाल लगाए जाएंगे। शहीदी दिवस के दिन कार्यक्रमों की रूपरेखा के बारे में किसान सलाहकार बोर्ड के पूर्व सदस्य अंकुश चौधरी ने बताया कि सुबह साढे़ नौ बजे हवन किया जाएगा। दलजीत सिंह चिब ने क्षेत्र के सभी लोगों से अपील की कि कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा लोग पहुंचे और उन सात लोगों को याद करें जिन्होंने हमारी भलाई की खातिर अपने प्राणों को न्यौछावर कर दिया।