{"_id":"61c38053e3ae4b1f1a40a0f1","slug":"cultural-akhnoor-news-jmu2503744149","type":"story","status":"publish","title_hn":"मट्टू बिरादरी की मेल में लोगों ने बढ़ चढ़ कर लिया भाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मट्टू बिरादरी की मेल में लोगों ने बढ़ चढ़ कर लिया भाग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्यौड़ियां। खौड़ के गांव मट्टू में स्थित जय दाती स्थान पर बुधवार को जाट समुदाय की मट्टू बिरादरी की तरफ से मेल का आयोजन किया गया। इसमें बिरादरी के सैकड़ों की संख्या में लोगों ने जय दाती स्थान पर हाजिरी लगाई और माथा टेक आशीर्वाद लिया।
मेल में सुबह 10 बजे हवन यज्ञ, 12 बजे बिरादरी की बैठक, दोपहर एक बजे जात्र की गई तथा उसके बाद शाम तक भंडारे का आयोजन किया गया। सूबेदार सतपाल मट्टू ने बताया कि बिरादरी की तरफ से इस स्थान पर साल में दो दफा मेल का आयोजन किया जाता है। इनमें बिरादरी के सभी लोग एकता और भाईचारे से भाग लेते हैं। हम सब मट्टू बिरादरी के लोग दाती मां से यही मनोकामना करते हैं कि बिरादरी के सभी लोगों पर आशीर्वाद बनाए रखें।
वहीं इस मौके पर उपस्थित डॉक्टर सुदेश चौधरी ने बताया कि यह मेल लंबे अर्से से होती आ रही है। पहले हमारे बुजुर्ग मेल करते थे। अब हम लोग बुजुर्गों के बताए नक्शे कदम पर चल कर मेल का आयोजन करते हैं। मेल में सुबेदार मेजर रघुवीर सिंह, सूबेदार ओमप्रकाश, नायब सरपंच कुलबीर सिंह, पंच तरसेम बिल्ला सहित अन्य कई लोग उपस्थित रहे।