फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cultural

मनहास बिरादरी के हजारों ने देव स्थान पर लगाई हाजिरी

विज्ञापन
cultural
मेल के दिन सजा जय बाबा पीर चिरगीं नाथ का मन्दिर
ज्यौड़ियां। खौड़ की तहसील परगवाल के गांव हमीरपुर कोना में स्थित जय बाबा पीर चिरंगी नाथ देव स्थान पर रविवार को मनहास बिरादरी की मेल का आयोजन धूमधाम से किया गया। बिरादरी के हजारों की संख्या में लोगों ने देव स्थान पर हाजिरी लगाई और माथा टेक आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

मेल का आयोजन देव स्थान कमेटी के प्रधान सरपंच व सेवानिवृत्त कैप्टन स्वर्ण सिंह मनहास की देखरेख में किया गया। इस मौके पर आल इंडिया मनहास बिरादरी के प्रधान हरनाम सिंह मनहास मुख्य रूप से उपस्थित रहे। मेल में सुबह आठ बजे हवन यज्ञ किया गया। दस बजे से 11 बजे तक बिरादरी की बैठक हुई, जिसमें बिरादरी के विकास को लेकर बातचीत की गई। इसमें हरनाम सिंह मनहास ने बिरादरी के लोगों से कहा कि सभी लोग अपने बच्चों को शिक्षित करने के साथ-साथ खेलों की तरफ लगाएं। ताकि बच्चों का भविष्य संवर सके। वहीं जय पीर बाबा चिरंगी नाथ देव स्थान कमेटी के प्रधान सरपंच सवर्ण सिंह मनहास ने बताया कि इस स्थान पर मनहास बिरादरी के साथ अन्य कई बिरादरियों के लोग पहुंचते हैं। क्योंकि क्षेत्र में जय बाबा पीर चिरंगी नाथ का यह स्थान काफी प्रसिद्ध है। यहां मांगी गई हर मन्नत पूर्ण होती है।
विज्ञापन

मेल में पहुंचे रिंकू शर्मा ने बताया कि वह हर मेल में पहुंचते हैं। वह आज भी पत्नी तथा बेटी के साथ आए हैं। मैंने आज भी पत्नी के साथ यहां माथा टेक आशीर्वाद लिया है। किसान मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य मनमोहन सिंह मनहास, सरपंच पठान सिंह मनहास, साहब सिंह मनहास सहित अन्य कई लोग मेल के अवसर पर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

थथाल रंधावा बिरादरी की मेल संपन्न
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। जिले के रख अबं टाली क्षेत्र में स्थित धार्मिक स्थल बाबा केसर शहीद के परिसर में रविवार को थथाल रंधावा बिरादरी की मेल का आयोजन किया गया। इसमें बिरादरी के सदस्यों ने पहुंच कर कुलदेव को माथा टेक कर आशीर्वाद लिया।
वहीं नए शादीशुदा जोडे़ भी कुलदेव से आशीर्वाद लेने पहुंचेे। बिरादरी के सदस्य राम कृष्ण, राज कुमार, जगीर सिंह, प्रकाश चौधरी, रिंकु आदि ने बताया कि रंधावा बिरादरी की वार्षिक मेल पर कोरोना का ग्रहण लग गया था। बिरादरी के सदस्य भी मेल में नहीं पहुंचते थे। क्योंकि जिला प्रशासन की गाइड लाइन के मुताबिक ही चलना था। अब प्रशासन की अनुमति पर ही मेल का आयोजन किया जा रहा है। कोविड गाइड लाइन की पूरी पालना की गई। सैनिटाइजर से हाथ साफ करने के बाद ही सदस्य जा रहे थे। बाद में लंगर का भी आयोजन किया गया। शाम को देव स्थान के सेवक की और से यात्र की गई, जिसमें बिरादरी के किसी सदस्य को यदि कोई परेशानी हो तो अपने कुलदेव के सामने माथा टेकते हैं। याद कर रहे सेवक की ओर से आवाज निकलती है जिसे कुलदेव की आवाज मानी जाती है। उसी पर ही बिरादरी के सदस्य चलते हैं। कुल मिला कर शांतिपूर्वक मेल संपन्न हो गई।

प्राचीन शिव मंदिर में लगाया भंडारा
विजयपुर। ओल्ड विजयपुर में प्राचीन शिव मंदिर में रविवार को भंडारा लगाया गया। क्षेत्र के लोगों ने माथा टेका और प्रसाद ग्रहण किया। हर साल ग्रामीणों के सहयोग से मंदिर में भंडारा लगाया जाता है। पहले भक्तों द्वारा पूजा अर्चना की गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस स्थान पर जो भी सच्चे मन से माथा टेकता है उसकी हर मनोकामना पूरी होती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed