फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cultural

लोगों को लावारिस पशुओं से मिलेगा छुटकारा

विज्ञापन
cultural
अखनूर में निर्माणाधीन गोशाला।
अखनूर। कस्बे के लोगों को लावारिस पशुओं से छुटकारा मिलने वाला है। कस्बे के पन्नू चौक में तीन साल से विवादों में घिरी गौशाला का पुनर्निर्माण होने जा रहा है। म्यूनिसिपल कमेटी को गौशाला के अधूरा कार्य के लिए 30 लाख रुपये मंजूरी मिली है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कस्बे के पन्नू चौक में तीन साल से विवादों में घिरी गौशाला का निर्माण बंद पड़ा है। म्यूनिसिपल कमेटी को सरकार की तरफ से 30 लाख रुपये अतिरिक्त फंड जारी हुआ है। इसके तहत पीडब्ल्यूडी की तरफ से टेंडर प्रक्रिया शुरू कर निर्माण किया जाएगा। यह कार्य म्यूनिसिपल कमेटी की देखरेख में किया जाएगा। गौशाला का अधूरा कार्य पूरा होने पर अखनूर के लावारिस पशुओं को रखा जाएगा। गौशाला का 70 प्रतिशत काम पहले ही पुरा हुआ है।
विज्ञापन

सनद रहे 2018 में ग्रामीण विकास विभाग की देखरेख में करीब 15 लाख रुपये की लागत से गौशाला का निर्माण शुरू हुआ था, मगर काम शुरू होने पर ही गौशाला विवादों में घिर गई। फंड के दुरुपयोग के आरोप लगे, एंटी करप्शन ब्यूरो ने ग्रामीण विकास कार्यालय में छापा मारकर रिकॉर्ड भी जब्त किया। इसमें गौशाला के निर्माण की बजाया कैटल शेड नाम पर राशि खर्च की गई थी। तभी से गौशाला का निर्माण बंद था।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
बंद पड़ी गौशाला के दोबारा निर्माण के लिए 30 लाख रुपये की राशि आवंटित हुई है। जो पीडब्ल्यूडी की तरफ से टेंडर जारी कर निर्माण शुरू किया जाएगा।
-रजत अबरोल, ईओ, म्यूनिसिपल कमेटी के ईओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed